गूगल जेमिनी देगा अब जीमेल, कैलेंडर और चैट का स्मार्ट डेली ब्रीफ
गूगल का जेमिनी डेली ब्रीफ एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला टूल है, जो आपके जीमेल, गूगल कैलेंडर और पुरानी जेमिनी चैट्स को एक साथ जोड़कर सुबह का एक काम का सारांश देता है।
इसका मकसद यह है कि आप अपने दिन की शुरुआत एक साफ प्लान के साथ कर सकें। इससे ईमेल खंगालने या यह सोचने में समय बर्बाद नहीं होगा कि आगे क्या करना है।
कौन उठा सकता है इस सुविधा का फायदा?
जेमिनी डेली ब्रीफ आपको आपके शेड्यूल, ज़रूरी ईमेल और रिमाइंडर्स का एक छोटा-सा ओवरव्यू देता है। आप यहां प्लान देख सकते हैं, मैसेज का जवाब दे सकते हैं या नए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, वो भी बिना प्लेटफॉर्म छोड़े।
अभी यह सिर्फ जेमिनी अल्ट्रा, प्रो और प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए gemini.google.com/daily-brief पर उपलब्ध है। आप इसे जितना ज़्यादा इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही बेहतर तरीके से जान पाएगा कि आपके लिए क्या सबसे ज्यादा जरूरी है।