बिजली के लिए पुराने जेट इंजन और टर्बाइन से काम चला रहे डाटा सेंटर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर इतनी ज्यादा बिजली खर्च कर रहे हैं कि बिजली कंपनियां उसकी आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं।
इसलिए बिजली की इस कमी को पूरा करने के लिए वे पुराने गैस टर्बाइन और यहां तक कि जेट इंजन भी तेजी से जुटा रहे हैं। नए टर्बाइन 2030 से 2031 तक ही मिल पाएंगे। ऐसे में पुरानी मशीनें एक फौरी उपाय बन गई हैं।
इसकी वजह यह है कि हर कोई AI तकनीक की अगली बड़ी लहर को चलाने के लिए बिजली इकट्ठा करने की जद्दोजहद में है।
टर्बाइन निर्माता पूरी नहीं कर पा रहे मांग
सिएमेंस एनर्जी और GE वर्नोवा जैसी बड़ी कंपनियों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। अकेले अमेरिकी डाटा सेंटर 2028 तक अपनी ऊर्जा जरूरतें 3 गुना से भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
नए टर्बाइन मिलने में बहुत ज्यादा समय लगता है। इसलिए डेवलपर्स जल्दी समाधान के लिए छोटे टर्बाइन और गैस इंजन इस्तेमाल कर रहे हैं।
पुराने उपकरण खरीदने में कुछ जोखिम भी होते हैं, जैसे उनकी पिछली मरम्मत का इतिहास साफ नहीं होता, लेकिन AI लगातार बिजली की मांग बढ़ा रहा है, इसलिए पूरा उद्योग इसे संभालने की होड़ में लगे हैं।