LOADING...
AI ने 46 नए अरबपति बनाए, लेकिन दूसरी कंपनियों को उठाना पड़ा नुकसान
दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति AI कंपनियों से जुड़े हैं

AI ने 46 नए अरबपति बनाए, लेकिन दूसरी कंपनियों को उठाना पड़ा नुकसान

Mar 08, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लगातार नए अरबपति बना रही है। दुनिया के 4,020 अरबपतियों में से 114 AI कंपनियों से जुड़े हैं। एक रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया कि एक तरफ AI से संपत्ति बढ़ी है, जबकि दूसरी कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, AI अरबपतियों की संख्या वर्तमान में 114 है, जिनमें से लगभग आधे 46 इस सूची में नए शामिल हुए हैं, जो धन सृजन की तीव्र गति को दर्शाता है।

एनवीडिया 

एनवीडिया और गूगल अधिकारियों की संपत्ति बढ़ी

दुनिया के अधिकांश हिस्सों में AI के क्षेत्र में आई तेजी को एनवीडिया के चिप्स से बल मिलने के साथ CEO जेंसेन हुआंग की संपत्ति में 34 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 172 अरब डॉलर (करीब 15,480 अरब रुपये) हो गई। वह सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। जेमिनी 4 AI मॉडल की लोकप्रियता के बाद गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन क्रमशः तीसरे और 5वें स्थान पर पहुंच गए।

एंथ्रोपिक 

एंथ्रोपिक के मूल्यांकन में हुआ इजाफा 

ऑरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन की संपत्ति में 32 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 267 अरब डॉलर (करीब 24,000 अरब रुपये) हो गई, जो AI और क्लाउड कंप्यूटिंग में आक्रामक विस्तार का परिणाम है। OpenAI के सैम ऑल्टमैन की संपत्ति लगभग 3 गुना बढ़कर 4.7 अरब डॉलर (करीब 420 अरब रुपये) हो गई। इसकी प्रतिद्वंद्वी एंथ्रोपिक ने अकेले ही 7 नए अरबपति बनाए, क्योंकि इसका मूल्यांकन बढ़कर 380 अरब डॉलर (करीब 34,200 अरब रुपये) हो गया।

Advertisement

नुकसान 

दूसरी कंपनियों को हुआ नुकसान 

रिपोर्ट के मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हूगेवरफ ने कहा, "AI क्रांति का एक सीधा नकारात्मक पहलू भी है कि यह उन पारंपरिक सॉफ्टवेयर और डाटा कंपनियों की संपत्ति में ऐतिहासिक गिरावट ला रही है, जिन्हें यह बाधित कर रही है।" रिपोर्ट में बताया गया है कि माइकल ब्लूमबर्ग की संपत्ति 13 फीसदी घटकर 8 करोड़ डॉलर (करीब 720 करोड़ रुपये) रह गई, जबकि एटलासियन के सह-संस्थापक माइक कैनन-ब्रूक्स और स्कॉट फारक्वार की संपत्ति आधी हो गई।

Advertisement