AI ने नासा के रॉकेट इंजन के सुपर अलॉय की 3D प्रिंटिंग में की मदद
टेक्नोलॉजी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने वैज्ञानिकों को नासा के GRCop-42 कॉपर अलॉय की 3D प्रिंटिंग का तरीका खोजने में मदद की है। यह अलॉय रॉकेट इंजन के लिए बेहद खास है क्योंकि यह बहुत ज्यादा गर्मी सह सकता है।
पहले इसे प्रिंट करने के लिए बेहद महंगे और हाई-पावर वाले लेजर की जरूरत पड़ती थी, जिसकी वजह से कुछ ही लैब इस पर काम कर पाती थीं।
कम पावर वाले लेजर का किया उपयोग
एक शोध टीम ने एक AI सिस्टम की मदद ली। इस सिस्टम ने करीब 10 करोड़ सेटिंग्स की जांच की और तेजी से अलॉय को कम पावर वाले लेजर (500W जितने कम) का उपयोग करके प्रिंट करने का तरीका खोज निकाला।
अब इसका फायदा यह होगा कि छोटी लैब और मैन्युफैक्चरर भी GRCop-42 के साथ काम कर पाएंगे। इससे एयरोस्पेस रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग में कई नए अवसर खुलेंगे।