LOADING...
AI कंप्यूटर से होने वाली नौकरियां 1 साल में कर सकता है खत्म, माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी
AI से नौकरियों पर बड़ा खतरा

AI कंप्यूटर से होने वाली नौकरियां 1 साल में कर सकता है खत्म, माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी

Feb 12, 2026
08:31 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरियों पर बड़े स्तर पर खतरा आने की आशंका लंबे समय से जताई जा रही है। अब टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के AI प्रमुख मुस्तफा सुलेमान ने भी भविष्य में नौकरियों पर AI के कारण पड़ने वाले प्रभाव को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में व्हाइट-कॉलर यानी कंप्यूटर पर काम करने वाली नौकरियों में बड़ा और तेज बदलाव देखने को मिल सकता है।

असर

किन नौकरियों पर सबसे ज्यादा असर?

एक इंटरव्यू में सुलेमान ने कहा कि वकील, अकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर और मार्केटिंग प्रोफेशनल जैसे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। उनके मुताबिक, जो लोग कंप्यूटर पर बैठकर रूटीन, डाटा एंट्री और विश्लेषण आधारित काम करते हैं, उनके काम को AI सिस्टम तेजी से और सटीक तरीके से ऑटोमेट कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले 12 से 18 महीनों में कई ऐसे काम पूरी तरह मशीनों द्वारा संभाले जा सकते हैं।

तैयारी

प्रोफेशनल-ग्रेड AI की तैयारी

सुलेमान ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट 'प्रोफेशनल-ग्रेड AGI' विकसित करने पर तेजी से काम कर रही है। उनका कहना है कि यह ऐसा एडवांस AI होगा जो इंसानों की तरह जटिल काम समझकर उन्हें पूरा कर सकेगा। इससे कंपनियां अपने कर्मचारियों के रोजमर्रा के प्रशासनिक और विश्लेषणात्मक काम AI टूल्स से आसानी से करवा सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में AI मॉडल बनाना ब्लॉग या पॉडकास्ट बनाने जितना सरल और आम हो सकता है।

Advertisement

अन्य

आत्मनिर्भर AI पर जोर

माइक्रोसॉफ्ट अब अपने खुद के AI मॉडल्स और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान देने की स्पष्ट योजना बना रहा है। सुलेमान ने संकेत दिया कि कंपनी आने वाले वर्षों में नए और अधिक सक्षम मॉडल पेश कर सकती है, जिससे OpenAI पर उसकी निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन साल में AI एजेंट बड़े संस्थानों के जटिल वर्कफ्लो को संभालने में सक्षम हो सकते हैं, जिससे काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

Advertisement