AdCP से तेज हो गए विज्ञापन सौदे, AI संभाल रहा सारे काम
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन सौदों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पूरी तरह से बदल रहा है। पुराने तरीकों से जहां इंसान सब कुछ खुद संभालते थे, उनसे हटकर नई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।
दिक्कत ये थी कि कई सारे प्लेटफॉर्म अलग-अलग काम कर रहे थे, जिसकी वजह से ये प्रक्रिया काफी उलझी हुई और धीमी हो गई थी।
इसी समस्या को सुलझाने के लिए ऐड कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (AdCP) लाया गया है। यह एक साझा 'भाषा' है, जिससे खरीदार, पब्लिशर और ऐड टेक कंपनियां आपस में बेहतर तरीके से संवाद कर सकती हैं।
रियल टाइम इंवेट्री की मिलेगी जानकारी
AdCP के आने के बाद विज्ञापन खरीदने वाले और बेचने वाले अब सीधे इंवेट्री देख सकते हैं और मौके पर ही शर्तों पर बातचीत कर सकते हैं।
हालांकि, AI विज्ञापन से जुड़े ज्यादातर लेन-देन की बातचीत को संभाल लेता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कीमत तय करने और कॉन्ट्रैक्ट जैसे बड़े फैसलों के लिए अभी भी इंसानों की भूमिका जरूरी है। इसलिए, AI भले ही काम को तेजी से निपटा रहा हो, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में भरोसा बनाए रखने के लिए इंसानों का होना बहुत मायने रखता है।