मल्टी के संस्थापक अब OpenAI में संभाल रहे डॉट्स की कमान
स्टार्टअप मल्टी के सह संस्थापक अलेक्जेंडर एम्बिरिकोस को अब OpenAI के एक नए पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्पाद डॉट्स का नेतृत्व सौंपा गया है।
जून, 2024 में OpenAI ने मल्टी का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद यह बदलाव हुआ है। डॉट्स को इस तरह से तैयार किया गया है कि वह आपके कई कामों को अपने आप चुपचाप कर सके और अलग-अलग यूजर्स ऐप्स से जुड़ सके, ताकि रोजमर्रा की डिजिटल लाइफ और भी आसान बन जाए।
डॉट्स में ला रहे हैं सहयोग का अनुभव
एम्बिरिकोस ने मल्टी की शुरुआत की थी, जिसका मकसद डेवलपर्स को वीडियो कॉल और स्क्रीन शेयरिंग जैसी सुविधाओं के जरिए दूर बैठकर भी मिलकर काम करने में मदद करना था।
बड़े निवेशकों से 1.3 करोड़ डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) जुटाने के बाद वे OpenAI की ChatGPT डेस्कटॉप टीम का हिस्सा बने। इसके बाद, उन्होंने कोडक्स के प्रोडक्ट लीड के तौर पर काम किया।
अब उनका ध्यान बदल गया है। डॉट्स के जरिए वे टीम वर्क टेक्नोलॉजी से जुड़े अपने अनुभव को पर्सनल AI असिस्टेंट की दुनिया में लेकर आ रहे हैं, जिससे यूजर्स बिना किसी झंझट के अपना ज्यादा काम आसानी से निपटा सकेंगे।