सुरक्षा उपायों के बाद एंथ्रोपिक ने फिर शुरू की AI मॉडल की बाहरी टेस्टिंग
एन्थ्रोपिक ने कहा कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल की बाहरी साइबर सुरक्षा टेस्टिंग फिर से शुरू कर दी है। यह कदम नए सुरक्षा उपाय लागू करने के बाद उठाया गया है।
इससे एक महीने पहले मूल्यांकन के दौरान क्लाउड AI मॉडल ने कंपनियों के सिस्टम को हैक कर लिया था। उन्हें पता चला था कि उनके AI बॉट्स बाहरी सिस्टम्स और इंटरनेट तक पहुंच बना रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ी चूक थी।
गलत कार्रवाई रोकने के लिए जोड़ा नया टूल
ऐसी गलतियां दोबारा न हों इसके लिए एंथ्रोपिक ने एक ऐसा टूल जोड़ा है, जो अनधिकृत कार्रवाई को तुरंत पकड़ लेता है। साथ ही, उन्होंने टेस्टिंग करने वालों को ऑफलाइन सेटअप का इस्तेमाल करने के लिए कहा। ज्यादा जोखिम वाले कुछ ट्रेनिंग प्रोजेक्ट्स को कई सप्ताहों के लिए रोक दिया गया था।
कंपनी ने बताया कि उन्होंने अपने 10 फीसदी से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में दिक्कतें पाई थीं, जिनमें 'रिवॉर्ड हैकिंग' भी शामिल थी। इनमें से ज्यादातर प्रोजेक्ट्स को अब फिर से शुरू कर दिया गया है।
इस पूरी घटना ने AI आधारित साइबर हमलों को लेकर बड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के नियामक अब ज्यादा सख्ती से जांच कर रहे है क्योंकि एंथ्रोपिक, OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां अपनी सुरक्षा को और मजबूत बनाने में जुटी हैं।