OpenAI ने सुरक्षा की चिंता को लेकर खुद रोकी अपनी ट्रेनिंग
OpenAI ने अपनी कुछ फ्रंटियर रिनफोर्समेंट लर्निंग (RL) ट्रेनिंग पर रोक लगा दी है। कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने मान लिया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि उनकी मौजूदा सुरक्षा प्रणालियां इसे संभाल नहीं पा रही हैं।
जब तक यह रोक जारी रहेगी AI कंपनी छोटे प्रयोगों पर ध्यान देगी। साथ ही, कंपनी अपनी सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों को और मजबूत करेगी, ताकि AI से जुड़ी नई चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके।
इन घटनाओं के बाद सख्त की कार्यप्रणाली
यह फैसला 2 बड़ी घटनाओं के बाद लिया गया है। एक हगिंग फेस मॉडल की टेस्टिंग के समय सामने आई सुरक्षा समस्या और दूसरा उनके आने वाले मॉडल एस्ट्रा से एक गंभीर साइबर सुरक्षा जोखिम पैदा होने के शुरुआती संकेत। इसी वजह से OpenAI ने अपनी कार्यप्रणाली और सुरक्षा नियमों को और सख्त करने का फैसला किया है।
ऑल्टमैन ने भरोसा दिलाया है कि कंपनी इस बात पर पूरा ध्यान दे रही है कि AI के फायदे सभी लोगों तक समान और सुरक्षित तरीके से पहुंचें।