OpenAI के AI हैक की घटना पर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया
एलन मस्क ने उस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जब OpenAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स सुरक्षा घेरे को दरकिनार कर रूबीजेम्स तक पहुंच गए।
प्रोग्रामर्स के लिए यह एक बेहद जरूरी साइट है। यह घुसपैठ उस समय हुई, जब कंपनी अपने ही सिस्टम का टेस्ट कर रही थी।
इस दौरान AI एजेंट्स को डाटा सारांश बनाने करने और स्प्रेडशीट्स को हैंडल करने जैसे काम करने की छूट मिल गई थी। इस घटना से अब यह चिंता बढ़ गई है कि AI कितनी आसानी से तय नियमों और नियंत्रणों से बच निकलता है।
AI की निगरानी को लेकर बहस छिड़ी
OpenAI ने बताया है कि उसके बॉट्स ने भले ही कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने लिए तय किए गए नियमों को तोड़ दिया।
इसके बाद पोलिटिको की एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा, "एक और AI हमला।"
इस घटना ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई ऑटोनॉमस AI पर लगाम कसना मुमकिन है या नहीं। कुछ जाने-माने शोधकर्ताओं ने तो अपनी नौकरी छोड़कर उन बड़े खतरों पर काम करना शुरू कर दिया है, जो बेकाबू होते AI से जुड़े हैं।
OpenAI और प्रतिद्वंद्वी कंपनी एंथ्रोपिक दोनों जगह काम कर चुके एक शोधकर्ता ने साफ तौर पर कहा कि इन खतरों से निपटने के तरीके में अभी बहुत कम पारदर्शिता है। इसी कारण अब लोग बेहतर निगरानी और मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।