टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुए साइबर हमले में ऐपल-टेस्ला के गोपनीय दस्तावेज उजागर
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पुष्टि की है कि उन्हें साइबर हमले का सामना करना पड़ा है। हैकर्स ने डार्क वेब पर कंपनी की 2 लाख से ज्यादा फाइल्स लीक कर दी हैं।
चोरी हुए डाटा में ऐपल और टेस्ला के जरूरी दस्तावेज, कर्मचारियों और उत्पादन से जुड़ी खास जानकारी शामिल है।
टाटा का कहना है कि इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ा है और जैसे ही इस सेंधमारी का पता चला कंपनी ने तुरंत जरूरी कदम उठाए।
ऐपल कर रही इस मामले की जांच
सुरक्षा शोधकर्ताओं को 630GB से ज्यादा की फाइल्स मिली हैं। इनमें कुछ तो आईफोन के डिजाइन से जुड़ी थीं तो कुछ टेस्ला के गोपनीय राज के तौर पर पहचानी गईं।
इनके अलावा, ईमेल, इवेंट लॉग और कर्मचारियों के पासपोर्ट की कॉपियां भी इस डाटा में शामिल हैं। ऐपल अब इस मामले की जांच कर रही है। यह सेंधमारी साफ तौर पर दिखाती है कि आजकल दुनियाभर की टेक कंपनियों के लिए साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है।