एडोब फोटोशॉप में अब AI खुद करेगा आपके फोटो एडिट
एडोब ने हाल ही में फोटोशॉप को अपडेट किया है। इसका मुख्य मकसद फोटो एडिटिंग को तेज और स्मार्ट बनाना है। अब आप बस अपनी जरूरत बताकर तस्वीरों को एडिट कर सकते हैं।
यह सब नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से संभव हुआ है, जो नेचुरल लैंग्वेज कमांड्स पर काम करते हैं और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर एडजस्टमेंट्स भी करते हैं।
बीटा एडिटर में अब मार्कअप टूल भी मिलेगा
यह अपडेट एक AI आधारित एडिटर (अभी बीटा स्टेज) लेकर आया है। इसमें आप 'रिमूव बैकग्राउंड' या 'जनरेटिव एक्सपैंड' जैसे प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करके तुरंत बदलाव कर सकते हैं।
इसमें एक मार्कअप टूल भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी तस्वीर पर सीधे ड्रा करके दिखा सकते हैं कि कहां सुधार की जरूरत है।
इसके अलावा, नॉन-डिस्ट्रक्टिव लाइट एडजस्टमेंट लेयर्स, कस्टम लेआउट के लिए डायनामिक टेक्स्ट और शेप्स, 90 करोड़ से ज्यादा एडोब स्टॉक एसेट्स तक पहुंचने की सुविधा भी इसमें मिलती है।
क्लासिक प्रो एडिटर अपनी जगह रहेगा ही, लेकिन इसमें भी अब AI के कुछ और बेहतरीन फीचर्स जोड़ दिए गए हैं।