Page Loader
अडाणी पोर्ट्स के CEO करण अडाणी ने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया, जानिए उनकी संपत्ति
करण अडाणी का जन्म 22 जनवरी, 1984 को अहमदाबाद में हुआ था

अडाणी पोर्ट्स के CEO करण अडाणी ने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया, जानिए उनकी संपत्ति

May 02, 2023
05:30 pm

क्या है खबर?

अडाणी पोर्ट्स के CEO और गौतम अडाणी के बेटे करण अडाणी भारत के कुछ प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक हैं। उनका जन्म 22 जनवरी, 1984 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पूरी की और अमेरिका के इंडियाना में पर्ड्यू विश्वविद्यालय से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद करण अपने पारिवारिक कारोबार अडाणी समूह में शामिल हो गए।

संपत्ति

करण अडाणी की संपत्ति 

अडाणी समूह में करण ने सेल्स और मार्केटिंग सहित विभिन्न विभागों में काम करना शुरू किया और 2016 में उन्हें अडाणी पोर्ट्स का CEO नियुक्त किया गया। CEO के रूप में उन्होंने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी के संचालन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके नेतृत्व में अडाणी पोर्ट्स दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पोर्ट ऑपरेटरों में से एक बन गई। फोर्ब्स के अनुसार, करण की अनुमानित कुल संपत्ति 98.23 अरब रुपये है।