ChatGPT आपकी हर चैट से बना रहा मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल
एक हालिया अध्ययन में सामने आया है कि OpenAI का लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT आपकी बातचीत में लिखी चीजों का विश्लेषण करके यूजर के विस्तृत मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल तैयार कर सकता है। शोधकर्ताओं ने ACM वेब कॉन्फ्रेंस 2026 में ये नतीजे बताए।
यह अध्ययन बताता है कि ChatGPT आपकी दी हुई जानकारी का इस्तेमाल अपनी प्रतिक्रियाओं को आपके हिसाब से पर्सनलाइज करने में करता है, जिससे निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं।
खुद ही बनाईं 2,050 में से ज्यादातर एंट्रीज
शोधकर्ताओं ने 80 यूजर्स के चैट लॉग्स की जांच की, जिसमें उन्हें 2,050 मेमोरी एंट्रीज मिलीं। इनमें से लगभग सभी ChatGPT ने अपने आप बनाई थीं। इन एंट्रीज में अक्सर निजी जानकारियां शामिल थीं और इनसे यूजर्स के व्यक्तित्व की गहरी समझ मिलती थी। यूरोपीय संघ के GDPR नियमों के हिसाब से इस डाटा का करीब 28 फीसदी हिस्सा निजी जानकारी माना जाएगा।
अध्ययन में यह भी सामने आया कि ChatGPT कभी-कभी बहुत कम जानकारी के आधार पर ही आपके बारे में अनुमान लगा लेता है।