Page Loader
CES 2023: एसर ने स्मार्ट बाइक-डेस्क eKinekt BD3 का किया अनावरण, जानें फीचर्स
eKinekt BD3 एक फिटनेस बाइक और एक स्मार्ट डेस्क का संयोजन है (तस्वीर: ट्विटर/@MiPasionhn)

CES 2023: एसर ने स्मार्ट बाइक-डेस्क eKinekt BD3 का किया अनावरण, जानें फीचर्स

Jan 07, 2023
10:45 am

क्या है खबर?

एसर ने CES 2023 कार्यक्रम में एक स्मार्ट बाइक-डेस्क का अनावरण किया है, जिसके जरिये आप अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। eKinekt BD3 नामक यह डिवाइस एक फिटनेस बाइक और एक स्मार्ट डेस्क का संयोजन है। एसर का eKinekt BD3 पेडलिंग से उत्पन्न गतिज ऊर्जा को इलेक्ट्रिक चार्ज में परिवर्तित करता है। इसके जरिये आप लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे अन्य उपकरणों को चार्ज कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकते हैं।

फीचर्स

eKinekt BD3 के फीचर्स

eKinekt BD3 स्मार्ट बाइक-डेस्क में एक LCD डिस्प्ले दिया गया है। यूजर्स की सुविधा के लिए डेस्क में एक बैग हुक और बॉटल होल्डर के साथ तीन USB पोर्ट हैं। यूजर्स eKinekt ऐप के साथ कुल कैलोरी बर्न, तय की गई दूरी, रफ्तार और उत्पन्न इलेक्ट्रिक चार्ज समेत अन्य जानकारियों का विवरण जान सकते हैं। कंपनी ने कहा कि बाइक डेस्क पर लगातार एक घंटे तक 60 RPM पर साइकिल चलाने से 75W तक इलेक्ट्रिक चार्ज पैदा हो सकती है।