सैमसंग कथित तौर पर अपनी सालाना लॉन्च की परंपरा को बदलने की सोच रहा है। खबर है कि 2027 में कोई नई गैलेक्सी वॉच नहीं आएगी।
इसके बजाय कंपनी अब 2 साल के लॉन्च साइकिल पर जा रही है। ऐसे में गैलेक्सी वॉच का अगला बड़ा अपडेट (गैलेक्सी वॉच 10) 2028 में आने की उम्मीद है।
मोबाइल एक्सपीरियंस पर फिर से ध्यान
यह बदलाव सैमसंग की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह हाल के वित्तीय नुकसान के बाद अपने मोबाइल एक्सपीरियंस (MX) डिवीजन को फिर से पटरी पर लाना चाहती है।
कंपनी अब प्रीमियम उत्पाद पर ज्यादा जोर दे रही है और साथ ही सस्ते डिवाइस को और किफायती बनाने के तरीके भी ढूंढ रही है।
इसके अलावा, कंपनी में नया नेतृत्व भी आया है। वॉन-जून चोई को MX का अध्यक्ष और प्रमुख बनाया गया है। यह दिखाता है कि सैमसंग मुश्किल बाजार के दौर में खुद को ढालने को लेकर गंभीर है।