भारत का पहला अंडरवाटर स्पेस मिशन दिसंबर में होगा शुरू
भारत दिसंबर में पानी के भीतर एक 'मानव अंतरिक्ष उड़ान एनालॉग मिशन' की योजना बना रहा है। इसके जरिए मानव अंतरिक्ष उड़ान और गहरे समुद्र की खोज से जुड़े शोध को एक साथ लाया जाएगा। इसका पहला ट्रायल गुजरात में होने की उम्मीद है, जो 24 घंटे तक चलेगा। इसके बाद मार्च, 2027 में 72 घंटे का एक लंबा ट्रायल करने की योजना है। इसकी अगुवाई भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप आका स्पेस कर रहा है।
मिशन में इन बातों का होगा परीक्षण
इस मिशन में देखा जाएगा कि लोग अकेलेपन (आइसोलेशन) और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर कैसे निर्भर रहते हैं? यह एक तरह से असली अंतरिक्ष मिशनों के लिए अभ्यास जैसा है।
इसके साथ ही मार्च, 2027 के लिए 72 घंटे का एक लंबा परीक्षण भी प्लान किया गया है। इसमें देखा जाएगा कि इंसान समय के साथ खुद को कैसे ढालते हैं?
आका स्पेस इस प्रोजेक्ट के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय नौसेना के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट भारत के गहरे समुद्र के 'समुद्रयान' जैसे बड़े प्लान से जुड़ा हुआ है।