दुर्लभ आनुवंशिक मिर्गी को बढ़ाने में लिवर और दिमाग जिम्मेदार, अध्ययन में खुलासा
टेक्नोलॉजी
एक नई रिसर्च में पता चला है कि ECHS1 डेफिशिएंसी (मिर्गी का एक दुर्लभ आनुवंशिक प्रकार) केवल दिमाग से जुड़ी बीमारी नहीं है। नए अध्ययन में बताया है कि इसमें लिवर भी एक मुख्य भूमिका निभाता है।
दरअसल, लिवर में होने वाले बदलाव सीधे दिमाग पर असर डालते हैं। इस नई जानकारी से चिकित्सकों को अब लक्षणों को समझने का एक नया तरीका मिलेगा।
हर मरीज को मिलेगा खास इलाज
वैज्ञानिकों ने जानवरों पर रिसर्च करके देखा कि ECHS1 डेफिशिएंसी उनके मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करती है?
उन्होंने पाया कि यह समस्या शुरुआत में धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन समय के साथ-साथ दौरे पड़ने और लिवर खराब होने के लक्षण और भी गंभीर हो जाते हैं।
जब दोनों अंगों की इस भूमिका को समझा गया तो वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे इस मुश्किल बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए हर मरीज के हिसाब से ज्यादा सटीक और नए इलाज ढूंढ पाएंगे।