माइंड डाइट से दिमाग की उम्र बढ़ने की गति होती है धीमी, सर्वे में हुआ खुलासा
एक अध्ययन से पता चला है कि माइंड डाइट का पालन करने से दिमाग की उम्र बढ़ने की गति को धीमा किया जा सकता है। यह डाइट मेडिटेरेनियन और डैश डाइट का मिश्रण है, जिसमें हरी सब्जिया, छोटे-रसीले और पोषक तत्वों से भरपूर फल, मेवे और मछली खूब शामिल होते है।
शोधकर्ताओ ने करीब 12 साल तक 1,647 अधेड़, बुजुर्ग और वयस्को पर नजर रखी और पाया कि जो लोग इस डाइट को फॉलो कर रहे थे, उनके दिमाग में दूसरो के मुकाबले उम्र बढ़ने के कम संकेत दिखे।
दिमाग की संरचना होती है बेहतर
माइंड डाइट का थोड़ा भी ज्यादा पालन करने पर शोध में शामिल लोगो के दिमाग की उम्र करीब 2.5 साल धीमी गति से बढ़ी। अध्ययन में यह भी देखा गया कि इस डाइट से ग्रे मैटर में कम सिकुड़न हुई और दिमाग के वेंट्रिकल्स भी धीरे-धीरे बढ़े।
ये दोनो ही बढ़ती उम्र में मानसिक रूप से सक्रिय और तेज रहने के लिए अहम होते है। हालांकि, साबुत अनाज से शोधकर्ताओ को जितने फायदे की उम्मीद थी, उतने नहीं दिखे। अध्ययन से साफ है कि आप जो कुछ खाते है, उसका आपके दिमाग के भविष्य पर बहुत असर पड़ता है।