BBC के टेक्नोलॉजी पत्रकार थॉमस जर्मेन के बारे में एक मनगढ़ंत ब्लॉग पोस्ट, जिसमें उन्हें 'दुनिया का चैंपियन टेक पत्रकार हॉट डॉग खाने वाला' बताया गया था।
ChatGPT और गूगल जेमिनी जैसे बड़े AI टूल्स इसके झांसे में आ गए। केवल 24 घंटों के अंदर इन प्लेटफॉर्म्स ने इस झूठे दावे को सच मानकर दोहराना शुरू कर दिया, जिससे पता चलता है कि AI ऑनलाइन मौजूद जानकारी से कितनी आसानी से गुमराह हो सकता है।
चैटबॉट्स नहीं बताते जानकारी का स्रोत
यह चूक दिखाती है कि AI मॉडल रियल-टाइम वेब डाटा पर कितना निर्भर करते हैं और वे अक्सर यह नहीं बताते कि उनकी जानकारी कहां से आई है। जैसा कि जर्मेन ने खुद बताया, "चैटबॉट्स ने अक्सर उनके ब्लॉग को इस दावे का स्रोत नहीं बताया।"
इस वजह से यूजर्स के पास यह जांचने का कोई आसान तरीका नहीं था कि यह जानकारी कहां से आई है।
गुमराह होने से बचने के लिए चैटबॉट्स से जानकारी का स्रोत पूछना समझदारी है और भरोसेमंद वेबसाइट्स से तथ्यों की दोबारा जांच करनी चाहिए।