Page Loader
देश में 1 लाख से अधिक जगहों पर 5G इंस्टॉल, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2022 में 5G सेवा को लॉन्च किया था

देश में 1 लाख से अधिक जगहों पर 5G इंस्टॉल, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Mar 09, 2023
06:16 pm

क्या है खबर?

भारत के 400 से अधिक जिलों में आज 5G नेटवर्क उपलब्ध है। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ट्वीट कर जानकारी दी कि देश में 1 लाख से अधिक जगहों पर 5G को इंस्टॉल किया जा चुका है और देश के 410 जिलों में आज 5G सेवा उपलब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर, 2022 को देश में 5G सेवा को लॉन्च किया था और केवल 5 महीने में यह देश के इतने शहरों में पहुंच चुकी है।

विस्तार

जियो और एयरटेल तेजी से कर रहे 5G सेवा का विस्तार

जियो और एयरटेल तेजी से अपनी 5G सेवाओं का विस्तार कर रही हैं। होली के अवसर पर जियो ने 27 शहरों में 5G सेवा के लॉन्च की घोषणा की, इसके साथ ही अब जियो 5G की सेवा देश के कुल 331 शहरों में उपलब्ध है। इस हफ्ते सोमवार को एयरटेल ने देश के 125 शहरों में 5G सेवा को लॉन्च किया, इसके साथ ही एयरटेल की 5G सेवा अब देश के कुल 265 से अधिक शहरों में उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

अश्विनी वैष्णव ने किया ट्वीट