दिनभर के कामकाज की बनानी है सही योजना, ये AI टूल करें इस्तेमाल
क्या है खबर?
भाग-दौड़ भरी दिनचर्या में घर और ऑफिस के काम के बीच सही तालमेल बैठाना मुश्किल हो गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने इसके लिए प्लान बनाने का तरीका बदल दिया है। ये काम और मीटिंग को खुद तय करते हैं, जो जरूरी होता है, उसे पहले रखते है और माहौल के हिसाब से बदलते भी रहते है। टूल गूगल कैलेंडर, आउटलुक जैसे कैलेंडर से आसानी से जुड़ जाते है। आइये 5 ऐसे उपयोगी टूल के बारे में जानते हैं।
#1
रिक्लेम डॉट AI: शेड्यूल को अपने आप करें सेट
अगर, आप चाहते है कि आपके या आपकी टीम के काम और मीटिंग अपने आप तय हो जाए तो रिक्लेम डॉट AI पर विचार कर सकते हैं। यह आपके पहले से जो काम तय है, उनके हिसाब से नए काम, आदते (कसरत या डायरी लिखना), फोकस टाइम और मीटिंग तय कर देता है। टूल जरूरी कामों को समझकर कुछ नियमों का ध्यान रखकर हर काम के लिए सबसे अच्छा समय खुद ही तय कर देता है और टकराव रोकता है।
#2
मोशन AI: डायनेमिक प्लान बनाना
मोशन AI उन कामों में अच्छा है, जिन्हे तय समय पर पूरा करना होता है। यह एक खास ऐप जैसा है, जो कामों को समझदारी से सबसे जरूरी बताता है। टूल आपके कैलेंडर में कामों को तुरंत सेट करता रहता है। इस तरह, टूल हर दिन का साफ-साफ प्लान दिखाता है, जिससे व्यस्त लोगो को काम का ज्यादा बोझ नही लगता। यह खुद को हर पल बदलता रहता है। इससे आपको अपने शेड्यूल के साथ चलने में सहायता होती है।
#3
अयारी: बोलकर कंट्रोल करे
अयारी से आप अपने काम, ईमेल और कैलेंडर को एक ही जगह पर संभाल सकते है। इसके लिए आप बोल भी सकते है या लिख भी सकते है। आप बोलकर या लिखकर निर्देश दे सकते है। अयारी उसे आपके शेड्यूल में सबसे सही जगह पर अपने आप सेट कर देगा। यह अपने आप आमंत्रण भी बना देता है और सब कुछ एक ही जगह पर दिखाता है, ताकि आप अपने कामों को आसानी से संभाल सकें।
#4
मॉर्गन: टाइम-ब्लॉक वाले प्लान
मॉर्गन आपको काम और निजी कैलेंडर दोनो के लिए AI की मदद से ऐसे प्लान बनाकर देता है, जिनमे हर काम के लिए तय समय बंधा होता है। यह नोशन और टो-डूइस्ट जैसे कामों के टूल से भी जुड़ जाता है। मॉर्गन आपको दिन को खास थीम के साथ प्लान करने में सहयोग करता है। साथ ही कामों को प्राथमिकता देने के लिए भी कई विकल्प देता है। आप पसंद के हिसाब से दिए सुझावों में बदलाव कर सकते है।
#5
स्केडपैल: बदल सकता है शेड्यूल
स्केडपैल आपके जरूरी कामों, उनकी समय-सीमा और आपकी ऊर्जा के स्तर को देखकर अपने आप आपका शेड्यूल बनाता है। यह कामों को उनके मतलब के हिसाब से बांटता है। अगर, बीच में कोई रुकावट आती है तो यह उन्हे जरूरत पड़ने पर फिर से सेट कर देता है। इन टूल्स का इस्तेमाल करके आप दिनभर के काम की योजना को बेहतर तरीके से बना सकते हैं, जिससे आप सभी काम कुशलता से कर पाएंगे और समय भी बचेगा।