LOADING...
अश्लील कंटेंट दिखाने पर ये OTT प्लेटफाॅर्म्स हुए बैन, जानिए कौनसे नियम के तहत हुई कार्रवाई
सरकार ने 5 OTT प्लेटफाॅर्म्स को ब्लॉक कर दिया है

अश्लील कंटेंट दिखाने पर ये OTT प्लेटफाॅर्म्स हुए बैन, जानिए कौनसे नियम के तहत हुई कार्रवाई

Feb 25, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

भारत सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले 5 OTT प्लेटफाॅर्म्स को ब्लॉक कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मूडएक्सवीआइपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू नाम के OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफाॅर्म के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन प्लेटफार्म के उपयोग को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है।

कानून 

इस नियम के तहत हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत की गई है। यह सरकार को उन ऑनलाइन कंटेंट तक सार्वजनिक पहुंच को अवरुद्ध करने का अधिकार देती है, जो कानूनी मानकों का उल्लंघन करती है, जिसमें अश्लील या हानिकारक माना जाने वाला कंटेंट भी शामिल है। ये नियम सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और डिजिटल प्लेटफाॅर्म्स पर नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं।

आरोप 

क्या है इन प्लेटफॉर्म्स पर आरोप?

अधिकारियों ने चिंता जताई कि प्रतिबंधित OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाला अधिकांश कंटेंट में कोई सार्थक विषय या सामाजिक संदेश नहीं थे। इसके बजाय उनमें अनियंत्रित यौन कंटेंट, नग्नता और अश्लील प्रकृति के दृश्य दिखाए जा रहे थे, जो सूचना प्रौद्योगिकी नियमों और अश्लीलता मानकों का उल्लंघन था। यह कार्रवाई अधिकारियों के ऑनलाइन अश्लील और अभद्र कंटेंट के प्रसार को रोकने और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए भारतीय कानून का सख्ती से पालन कराने के प्रयास को दर्शाता है।

Advertisement