Page Loader
इस महीने अंतरिक्ष में एक लाइन में दिखेंगे 4 ग्रह, ऐसे देख सकेंगे यह खगोलीय घटना
इस महीने अंतरिक्ष में एक लाइन में दिखेंगे 4 ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

इस महीने अंतरिक्ष में एक लाइन में दिखेंगे 4 ग्रह, ऐसे देख सकेंगे यह खगोलीय घटना

Jan 06, 2025
10:12 am

क्या है खबर?

इस महीने रात के आसमान में 4 प्रमुख ग्रह (मंगल, बृहस्पति, शनि और शुक्र) एक सीध में दिखाई देंगे। यह दुर्लभ खगोलीय घटना एक अद्भुत नजारा पेश करेगी। मंगल ग्रह 15-16 जनवरी को सबसे अधिक चमकीला दिखाई देगा, क्योंकि यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। 13 जनवरी को पूर्णिमा भी मंगल के सामने होगी, जो इस खगोलीय शो को और खास बना देगी। यह घटना आकाश देखने वालों के लिए एक अनमोल अवसर है।

तरीका

कब और कैसे देखें?

इस खगोलीय घटना को देखने के लिए शाम का समय सबसे उपयुक्त है। मंगल ग्रह सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में उदय होगा और पूरी रात चमकेगा। बृहस्पति सबसे ऊपर और चमकीला रहेगा, जबकि शुक्र और शनि दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक-दूसरे के करीब नजर आएंगे। 17-18 जनवरी को शुक्र और शनि का लाइन सबसे अच्छा दिखेगा। खुले आसमान और कम रोशनी वाले क्षेत्र में यह नजारा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

जरुरी बात

दूरबीन की पड़ेगी जरूरत

यूरेनस और नेपच्यून भी इस दौरान आसमान में मौजूद होंगे, लेकिन उन्हें देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। पूर्णिमा की रोशनी और 4 प्रमुख ग्रहों का अलाइनमेंट रात के आकाश को खास बनाएगा। यह घटना खगोल प्रेमियों को हमारे सौरमंडल के अद्भुत चमत्कारों को करीब से देखने का अवसर देती है। अगर आप खगोलीय घटनाओं के शौकीन हैं, तो इस महीने का आकाश निश्चित रूप से आपको रोमांचित करेगा।