LOADING...
इंस्टाग्राम पर 19 प्रतिशत किशोर यूजर्स ने की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखने की शिकायत
इंस्टाग्राम पर किशोर यूजर्स ने देखी आपत्तिजनक तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर 19 प्रतिशत किशोर यूजर्स ने की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखने की शिकायत

Feb 24, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम पर अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें नाबालिगों को भी बड़ी संख्या में दिखाई दे रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों से हुआ है। जानकारी के मुताबिक 13 से 15 साल के लगभग पांच में से एक (करीब 19 प्रतिशत) यूजर्स ने बताया कि उन्होंने ऐसी तस्वीरें देखीं, जिन्हें वे देखना नहीं चाहते थे। यह मामला कैलिफोर्निया की एक फेडरल अदालत में चल रहे मुकदमे से जुड़ा है।

सर्वे

सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

दस्तावेजों में इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी के बयान के हिस्से भी शामिल हैं। उनके अनुसार 2021 के एक सर्वे में 13 से 15 साल के करीब 8 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्होंने किसी को खुद को नुकसान पहुंचाते हुए या धमकी देते हुए देखा। मेटा के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े यूजर्स के अनुभव पर आधारित सर्वे से आए हैं, न कि हर पोस्ट की सीधे समीक्षा से लोई गए हैं।

सलाह

टीन यूजर्स पर खास फोकस की सलाह

इसी मुकदमे में सामने आए एक अन्य मेमो में कंपनी के एक शोधकर्ता ने टीन यूजर्स पर ध्यान देने की सलाह दी थी। मेमो के अनुसार, किशोर अपने परिवार में प्रभाव डालते हैं और यह तय करते हैं कि छोटे भाई-बहन और माता-पिता ऐप का इस्तेमाल कैसे करेंगे। शोधकर्ता ने कहा था कि नए यूजर्स जोड़ने और बनाए रखने के लिए घर में टीन की भूमिका को समझना जरूरी है।

Advertisement

नीति

मेटा का पक्ष और नई नीति

मेटा पर अमेरिका में कई मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें आरोप है कि उसके प्लेटफॉर्म युवा यूजर्स के मानसिक स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह टीन यूजर्स के लिए न्यूडिटी और स्पष्ट यौन कंटेंट हटाने की नीति लागू कर रही है, जिसमें AI से बनी तस्वीरें भी शामिल होंगी। हालांकि, निजी मैसेज की निगरानी करते समय यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखने की बात कही गई है।

Advertisement