Page Loader
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव: कालीगंज सीट से TMC की अलीफा अहमद जीतीं, दूसरे स्थान पर भाजपा
पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की अलीफा अहमद आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव: कालीगंज सीट से TMC की अलीफा अहमद जीतीं, दूसरे स्थान पर भाजपा

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2025
03:58 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनाव में नादिया जिले की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 1 लाख से अधिक वोट प्राप्त किए हैं, जबकि भाजपा के उम्मीदवार आशीष घोष ने 52,710 वोट पाए हैं। अलीफा ने 50,049 वोट से जीत दर्ज की है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के काबीलुद्दीन शेख हैं, जिनको कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन से उतारा गया है। शेख को 28,348 वोट मिले हैं।

चुनाव

TMC विधायक के निधन से खाली हुई थी सीट

कालीगंज सीट TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद (70) के फरवरी में अचानक निधन से खाली हुई थी। इसके बाद उनकी 38 वर्षीय बेटी अलीफा अहमद को TMC की ओर से चुनाव में उतारा गया था। नसीरुद्दीन यहां से 2 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2021 में भाजपा के अभिजीत घोष को 46,987 वोट से हराया था। इससे पहले 2011 में भी उन्होंने यह सीट जीती थी। हालांकि, 2016 में नसीरुद्दीन कांग्रेस से हार गए थे।

विस्फोट

2016 में कांग्रेस से जीती थी यह सीट

मुस्लिम बहुल कालीगंज सीट पर अधिकतर समय कांग्रेस और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) का कब्जा रहा है। 1951 से 1969 तक कांग्रेस, 1971 में स्वतंत्र और 1972 में फिर कांग्रेस, 1977 से 1982 तक RSP, 1987 से 1996 तक कांग्रेस, 2001-2006 तक RSP का कब्जा रहा। 2011 के चुनाव में TMC ने पहली बार जीत दर्ज की। 2016 में कांग्रेस ने सीट वापस ली थी, लेकिन उसके बाद फिर TMC के पाले में चली गई।