Page Loader
पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर देसी बम फेंके, पुलिस के सामने पथराव
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर हमला (तस्वीर: एक्स/@ArjunsinghWB)

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर देसी बम फेंके, पुलिस के सामने पथराव

लेखन गजेंद्र
Oct 04, 2024
01:29 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर से भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर शुक्रवार सुबह देसी बम फेंके गए और गोलीबारी हुई। इस दौरान जगद्दल स्थित आवास पर उपद्रवियों की भीड़ पुलिस के सामने पथराव करती दिखी। घटना का वीडियो अर्जुन सिंह ने एक्स पर साझा कर दावा किया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मामले में आरोपी और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में यह घटना हुई।

आरोप

15 देसी बम फेंकने का आरोप

अर्जुन सिंह ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह जब सभी नवरात्रि की पूजा में व्यस्त थे, तब NIA आरोपी नमित सिंह के संरक्षण में, स्थानीय पुलिस की निगरानी में कई जिहादियों और गुंडों ने मेरे कार्यालय-सह-निवास मजदूर भवन पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि गुंडे पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। इन गुंडों ने करीब 15 बम फेंके, एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कठपुतली बन गई है। शर्मनाक!'

ट्विटर पोस्ट

भाजपा सांसद ने साझा किया वीडियो