पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: आसनसोल में TMC शिविर में तोड़फोड़, चुरुलिया में आग लगाई गई
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच राज्य में हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शिविर में तोड़फोड़ हुई है। यहां कई कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं और उपद्रवियों को तितर-बितर कर दिया। वहीं, उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है।
नारे
चुरुलिया में TMC कार्यालय में आग
रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए। कूचबिहार में भी भाजपा और TMC समर्थक भिड़ गए हैं। यहां सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा है। जामुड़िया के चुरुलिया क्षेत्र में TMC के पार्टी कार्यालय में आग लगाने की घटना सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आगजनी का आरोप है।
ट्विटर पोस्ट
आसनसोल में TMC शिविर में तोड़फोड़
#WATCH | Asansol, West Bengal: Chairs, vehicles were vandalised as a scuffle broke out near the counting centre at Asansol Engineering College
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Security personnel are present at the scene. More details are awaited. pic.twitter.com/ZPmM6icY2A