NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान कल, जानिए पूरा लेखा-जोखा
    राजनीति

    दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान कल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

    दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान कल, जानिए पूरा लेखा-जोखा
    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 03, 2022, 04:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान कल, जानिए पूरा लेखा-जोखा
    दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कल होगा मतदान

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम को 5 बजे थम गया और रविवार (4 दिसंबर) को सभी 250 वार्डों पर मतदान होगा। गौरतलब है कि इनमें से 104 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 42 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित रहेंगी। सभी 250 सीटों के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आइए जानते हैं दिल्ली नगर निगम का पूरा लेखा-जोखा और समीकरण।

    दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद हो रहे हैं पहले चुनाव

    दिल्ली के तीनों नगर निगमों- दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC), के एकीकरण के बाद पहली बार MCD के चुनाव हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने कानून के जरिए इन तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था और परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 272 से घटकर 250 रह गई थीं। इस एकीकरण के कारण पहले अप्रैल में होने वाले इन चुनावों में देरी हुई है।

    भाजपा और AAP ने उतारे 250-250 उम्मीदवार

    MCD चुनाव में कुल 1,349 उम्म्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी 250 उम्मीदवार घोषित किए थे, लेकिन पार्टी के तीन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) समेत अन्य पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

    पिछले चुनाव में भाजपा ने जीती थी 181 सीटें

    दिल्ली में वर्ष 2017 में हुए पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने तीनों नगर निगमों में कुल मिलाकर 181 वार्डों पर जीत हासिल की थी। AAP को 48 वार्ड तो कांग्रेस को 30 वार्ड में जीत मिली थी।

    AAP ने चुनाव में सफाई को बनाया एक बड़ा मुद्दा

    दिल्ली में सत्तारूढ़ AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए शहर की सफाई को एक बड़ा मुद्दा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल स्थित कूड़े के पहाड़ों का दौरा किया था और यहां से भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस बार MCD चुनाव दिल्ली की सफाई पर होगा और अगर पांच साल में उन्होंने दिल्ली को साफ नहीं किया तो जनता उन्हें दोबारा वोट न दे।

    भाजपा के 162 उम्मीदवार हैं करोड़पति

    हाल ही में जारी हुई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के 162 उम्मीदवार, AAP के 148 उम्मीदवार और कांग्रेस के 107 उम्मीदवार करोड़पति (कुल घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक) हैं। बतौर रिपोर्ट, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.27 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ष 2017 के नगर निगम चुनावों में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 1.61 करोड़ रुपये थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दिल्ली में पहले एक ही नगर निगम हुआ करता था, लेकिन 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार ने 2012 में इसे तीन हिस्सों में बांट दिया था। इन तीनों हिस्सों में क्षेत्र और राजस्व के मामले में असमानता थी, जिसके कारण हर निगम के पास उपलब्ध संसाधनों और उनकी जिम्मेदारियों के बीच एक बड़ा अंतर था। इसी के चलते इनका एकीकरण कर दिया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया शतक, लेकिन तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र को मिली हार रणजी ट्रॉफी
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा का लगभग 5 महीने बाद मैदान में वापसी पर कैसा रहा प्रदर्शन? रविंद्र जडेजा
    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की आपत्ति के बाद हाई कोर्ट ने सेंगर की जमानत अवधि घटाई उन्नाव रेप केस

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? गणतंत्र दिवस

    अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया दिल्ली
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    अरविंद केजरीवाल ने साधा उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- वो कौन होते हैं, मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री विनय कुमार सक्सेना

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली
    दिल्ली में मेयर का चुनाव हुआ स्थगित, आपस में भिड़े भाजपा और AAP के पार्षद आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा समाचार

    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार तमिलनाडु
    लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग, सोनम वांगचुक ने किया अनशन का ऐलान लद्दाख
    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिटलर से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना, भाजपा का पलटवार कर्नाटक

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023