NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी, कहा- धोखा हुआ
    गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी, कहा- धोखा हुआ
    राजनीति

    गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी, कहा- धोखा हुआ

    लेखन प्रमोद कुमार
    April 24, 2019 | 09:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी, कहा- धोखा हुआ

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार गुरदासपुर से बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल को टिकट दे सकती है। पार्टी के इस फैसले से पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार गुरदासपुर सीट से सांसद रहे विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना नाराज हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वो 'ठगा हुआ' महसूस कर रही है और निर्दलीय चुनाव लड़ने के साथ-साथ बाकी विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    'लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज किया गया'

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कविता ने कहा कि जो लोग उन्हें सांसद बनते देखना चाहते थे उनकी भावनाओं को नजरअंदाज किया गया है। उनसे पूछा गया कि क्या वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरेंगी? इसके जवाब में कविता ने कहा, "मैं सारे विकल्पों पर विचार कर रही हूं। मैंने अभी कुछ तय नहीं किया गया है। मैंने इस बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।"

    '20 साल तक लोगों के लिए किया काम'

    कविता ने कहा कि उन्होंने 20 सालों तक विनोद खन्ना के साथ मिलकर गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, "जब विनोद जी बीमार थे, तब मैं लोगों से मिलती थी। लोग मुझे अपना सांसद बनाना चाहते हैं।"

    मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए थे सनी देओल

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दे सकती हैं। बीते शुक्रवार को पुणे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सनी देओल से मुलाकात की थी। इसके बाद कयास लगाये जाने लगे थे कि सनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सनी देओल का पार्टी में स्वागत किया।

    गुरदासपुर से चार बार सासंद रहे हैं विनोद खन्ना

    गुरदासपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी। दिवंगत विनोद खन्ना इस सीट से चार बार जीतकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने गुरदासपुर से 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत हासिल की थी। अब यहां से सन्नी देओल ताल ठोकेंगे।

    19 मई को पंजाब मे होगी वोटिंग

    पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के बीच है। भाजपा 3 और SAD 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    विनोद खन्ना
    सनी देओल
    लोकसभा चुनाव

    भारतीय जनता पार्टी

    साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर अदालत ने नहीं लगाई रोक, कहा- चुनाव आयोग करें फैसला भोपाल
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल दिल्ली
    हंस राज हंस को मिला भाजपा का टिकट, नाराज उदित राज ने दी इस्तीफे की धमकी दिल्ली
    भाजपा ने गौतम गंभीर और कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह को दिया टिकट दिल्ली

    विनोद खन्ना

    भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव अमित शाह
    सनी देओल से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!' नरेंद्र मोदी
    भारत-पाक रिश्तों और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बारे में ज्यादा नहीं जानता- भाजपा उम्मीदवार सनी देओल भारत की खबरें
    तय सीमा से अधिक खर्च कर मुश्किलों में सनी देओल, जा सकती है लोकसभा सदस्यता पंजाब

    सनी देओल

    सुसाइड बॉम्बर की कहानी है सनी देओल की फिल्म 'ब्लैंक', देखें सांसे रोक देने वाला ट्रेलर अक्षय कुमार
    साल 2000-2016 के बीच सेंसर बोर्ड ने बैन की 793 फिल्में, 'मोहल्ला अस्सी' और 'परजानिया' शामिल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार सनी देओल के बेटे करण, फिल्म का फर्स्ट लुक आउट बॉलीवुड समाचार
    'गदर' वाले सनी देओल 62 की उम्र में भी हैं इतने फिट, जानें सेहत का राज बॉलीवुड समाचार

    लोकसभा चुनाव

    चुनाव आयोग के ये मोबाइल ऐप्स लोकसभा चुनाव 2019 में कर रहे हैं लोगों की मदद चुनाव
    एयर स्ट्राइक के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने मांगे थे वोट, अब हो सकती है कार्रवाई योगी आदित्यनाथ
    लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति दिल्ली
    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में कुल 66 प्रतिशत मतदान, 11 की मौत, जानें सभी संबंधित आंकड़े पश्चिम बंगाल
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023