Page Loader
धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ VHP का प्रदर्शन
कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया (तस्वीर: ट्विटर/@VHPdigital)

धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ VHP का प्रदर्शन

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2023
07:31 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के फैसले पर हिंदू संगठनों में जबरदस्त नाराजगी दिख रही है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) समेत अन्य संगठनों ने राजधानी बेंगलुरू समेत कई जगह प्रदर्शन कर फैसला वापस लेने की मांग की। VHP नेता विनोद बंसल ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है और जनता इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। संगठन पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगा।

विरोध

एक दिन पहले ही कर्नाटक सरकार ने रद्द किया था कानून

कर्नाटक में कैबिनेट बैठक के बाद गुरुवार को कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया को बताया था कि बैठक में पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून पर चर्चा हुई और सरकार इसे रद्द करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाएगी। साथ ही पाटिल ने बताया था कि स्कूली कक्षाओं के पाठ्यक्रम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक हेडगेवार और अन्य के पाठ हटाए जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

विश्व हिंदू परिषद ने सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया