Loading...
वीरप्पा मोइली का खुलासा, मनमोहन सरकार में कांग्रेस नेताओं ने रोकी नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच
वीरप्पा मोइली का खुलासा, मनमोहन सरकार में कांग्रेस नेताओं ने रोकी नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच

वीरप्पा मोइली का खुलासा, मनमोहन सरकार में कांग्रेस नेताओं ने रोकी नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच

लेखन गजेंद्र
Nov 19, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा "बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव" के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में कुछ पार्टी नेताओं ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी के खिलाफ जांच रोकी थी। उन्होंने कहा कि इसलिए वजह से आज हम लोग परेशान हैं।

खुलासा

क्या बोले मोइली?

मोइली ने 2009-2011 के बीच अपने कानून मंत्री के समय को याद कर सोहराबुद्दीन शेख फेक एनकाउंटर केस का जिक्र किया, जिसमें अमित शाह आरोपी थे।

मोइली ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा, "मैं तब कानून मंत्री था। अमित शाह आज गृह मंत्री नहीं होते। उन्हें कोर्ट ने गुजरात से निकाल दिया था। उनका केस दूसरे राज्य में चलना था। वह जेल जाने वाले पहले ताकतवर नेता थे। इसके बाद मोदी (जेल) अंदर जाते और उन्हें भी निकाल दिया जाता।"

खुलासा

कांग्रेस रोक सकती थी मोदी को- मोइली

उन्होंने कहा, "ये पार्टी के अंदर की दुखद घटनाएं थीं। मोदी के खिलाफ जांच को हमारी सरकार ने रोक दिया था। यह मनमोहन सिंह की वजह से नहीं था। यह कुछ दूसरे नेताओं की वजह से था। आज हम इसी वजह से परेशान हैं।"

मोइली ने दावा किया कि कांग्रेस मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोक सकती थी, अगर पार्टी के कुछ नेताओं ने सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष रहने के दौरान प्रस्तावित संगठनात्मक सुधारों का विरोध न किया होता।

ADVERTISEMENT

बदलाव

बदलाव होते तो मोदी सत्ता में नहीं आते- मोइली

मोइली ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस में क्रांतिकारी बदलाव लाने की कोशिशें शुरू की थीं और पार्टी के लिए भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने का रोडमैप बनाने के लिए उनकी लीडरशिप में एक कमेटी बनाई थी।

उन्होंने कहा कि वह नेताओं का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन कुछ नेताओं ने प्रस्तावित बदलावों का विरोध किया।

मोइली ने कहा, "अगर वे बदलाव लागू हो जाते, तो आज मोदी के सत्ता में आने का सवाल ही नहीं उठता।"

ADVERTISEMENT