NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आडवाणी ने अटल को इस्तीफे की धमकी देकर बचाई थी मोदी की कुर्सी- यशवंत सिन्हा
    अगली खबर
    आडवाणी ने अटल को इस्तीफे की धमकी देकर बचाई थी मोदी की कुर्सी- यशवंत सिन्हा

    आडवाणी ने अटल को इस्तीफे की धमकी देकर बचाई थी मोदी की कुर्सी- यशवंत सिन्हा

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 11, 2019
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा अकसर अपने बयानों से पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।

    उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते थे, लेकिन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने इस्तीफे की धमकी देकर ऐसा होने से बचा लिया।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    दावा

    आडवाणी ने धमकी देकर बचाया मोदी का पद

    यशवंत सिन्हा ने कहा, "गुजरात दंगों के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने फैसला किया कि राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। 2002 में गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले वाजपेयी ने मन बना लिया था कि अगर मोदी इस्तीफा देने से इनकार करेंगे तो गुजरात सरकार को बर्खास्त कर दिया जाएगा।"

    उन्होंने कहा कि आडवाणी ने इसका विरोध किया और कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो इस्तीफा दे देंगे।

    आरोप

    प्रधानमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता- सिन्हा

    प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी पर नौसेना के युद्धपोत को निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

    इस पर बोलते हुुए सिन्हा ने कहा, "यह कोई मुद्दा ही नहीं है और पूर्व नौसेना अधिकारी इस पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं। प्रधानमंत्री को ऐसे झूठ बोलना शोभा नहीं देता।"

    नौकरशाह से नेता बने सिन्हा ने आगे कहा कि चुनाव मोदी सरकार के कामकाज पर लड़ा जाना चाहिए था न कि देश के इतिहास पर।

    आरोप

    चुनाव में पाकिस्तान का जिक्र दुर्भाग्यपूर्ण- सिन्हा

    सिन्हा ने कहा कि चुनावों में पाकिस्तान का राग अलापना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूछा कि क्या भारत पाकिस्तान की श्रेणी का देश है।

    सिन्हा ने कहा कि चीन के बारे में कोई जिक्र नहीं कर रहा है। चीन के जिक्र करने पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, जैसी पाकिस्तान के जिक्र से मिलती है।

    साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भाषा के स्तर को गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भाषा की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

    भोपाल

    साध्वी प्रज्ञा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा

    भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के बारे में बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि उनका चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। इससे यह पता चलेगा कि देश सामाजिक सद्भाव की तरफ जाना चाहता है या सामाजिक भेदभाव की तरफ।

    बता दें, भाजपा ने साध्वी को भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। मालेगांव धमाकों की आरोपी प्रज्ञा सिंह फिलहाल जमानत पर है।

    जानकारी

    वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे सिन्हा

    नौकरशाह से नेता बने यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके हैं। कहा जाता है कि मोदी सरकार में मंत्री न बनाए जाने से नाराज सिन्हा भाजपा से खफा हो गए। उनके बेटे जयंत सिन्हा भाजपा सरकार में मंत्री हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    लालकृष्ण आडवाणी
    अटल बिहारी वाजपेयी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय जनता पार्टी

    साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर अदालत ने नहीं लगाई रोक, कहा- चुनाव आयोग करें फैसला भोपाल
    गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने से नाराज विनोद खन्ना की पत्नी, कहा- धोखा हुआ विनोद खन्ना
    #NewsBytesExclusive: सेना पर राजनीति, विकास और राष्ट्रवाद पर क्या बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़? राहुल गांधी
    AAP ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली को पूर्ण राज्य सबसे अहम वादा दिल्ली

    लालकृष्ण आडवाणी

    लोकसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची- आपराधिक रिकॉर्ड वाले 35 उम्मीदवारों पर फिर लगाया दांव नितिन गडकरी
    टिकट न मिलने पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- मैं नहीं करूंगा ऐलान, शाह खुद बताएं भारतीय जनता पार्टी
    अमित शाह ने गांधीनगर से नामांकन दाखिल किया, पहली बार लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी
    सुषमा स्वराज की नसीहत- आडवाणी जी पिता समान, भाषा की मर्यादा रखें राहुल गांधी नरेंद्र मोदी

    अटल बिहारी वाजपेयी

    अटलजी की याद में आएगा 100 रुपये का सिक्का, ये होंगी खास बातें भारत की खबरें
    योगी राज में मूर्तियों की बहार, राज्य में लगेंगे अटलजी समेत चार हस्तियों के स्टैच्यू योगी आदित्यनाथ
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का सिक्का जारी भारत की खबरें
    देश के सबसे लंबे रेलवे-रोड पुल का उद्घाटन आज, ऊपर दौड़ेंगे वाहन, नीचे चलेगी रेल भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025