लखनऊ में भाजपा की दलित विधायक जयदेवी से जातिगत भेदभाव, मंदिर में पूजा करने से रोका
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की पत्नी और मलिहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जयदेवी के साथ जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। विधायक ने बताया कि शीतला देवी मंदिर जीर्णोद्धार के समय उनको मंदिर में बैठने नहीं दिया गया और पासी समाज का होने की वजह से उनको पूजा करने से रोका गया। घटना पर कौशल किशोर ने कड़ी नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने विरोध की बात कही है।
विवाद
क्या है पूरा मामला?
काकोरी में शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्यक्रम बुधवार को था, जिसमें विधायक जयदेवी किशोर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में चेयरमैन और भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे।
विधायक का आरोप है कि जब वह मंदिर गई तो उनको पूजा से रोका गया, आरती नहीं करनी दी और न धूपबत्ती जलाने दी गई।
जब आरती के लिए कहा गया तो मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने पंडित से कहा कि वह घूम जाएं, जिससे सभी को आरती मिल जाएगी।
बजट
मंदिर के लिए पास कराया था 78 लाख रुपये का बजट
विधायक ने बताया कि उन्होंने पत्र लिखकर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 78 लाख रुपये और एक अन्य मंदिर के लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे।
उनका कहना है कि उनकी पार्टी की सरकार और 'सबका साथ सबका विकास' नारे के बावजूद उनके साथ जातिगत भेदभाव किया गया।
उन्होंने कहा कि वह मुद्दे को पार्टी नेतृत्व के सामने उठाएंगी।
विधायक के पति कौशल किशोर 2021 से 2024 तक आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा विधायक ने बताई आपबीती
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की पत्नी और मलिहाबाद विधानसभा सीट से विधायक जयदेवी ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। शीतला देवी मंदिर जीर्णोद्धार एवं शिलान्यास के समय उचित सम्मान न मिलने पर उन्होंने आरोप जताया। मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें सम्मान नहीं… pic.twitter.com/wPrNSrgB6v
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 20, 2026