उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- कयामत तक नहीं बनेगी दूसरी बाबरी मस्जिद
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, वह कयामत तक नहीं पूरा होगा। उन्होंने लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में भाजपा के संकल्प को याद दिलाते हुए कहा, "हमने कहा था कि हम राम लल्ला के लिए आएंगे और उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण करेंगे, आज मंदिर बन गया है। क्या इसमें कोई संदेह है?"
बयान
रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची- योगी
योगी ने कहा, "1952 के बाद कई बार चुनाव हुए और सरकारें बनीं, लेकिन किसी सरकार के मन में अयोध्या के राम मंदिर के बारे में नहीं आया।" योगी ने कहा, "रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे। जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो।"
बयान
हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो- योगी
योगी ने अपराधियों को चुनौती देते हुए कहा, "हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानो और कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे और नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है।" उन्होंने कहा कि अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है। कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है।
ट्विटर पोस्ट
योगी आदित्यनाथ का बयान
#WATCH बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं... इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची, जो रामभक्तों पर गोली चला… pic.twitter.com/DsvC5QsOEU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026