Loading...
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने तंज भरे जवाब के लिए माफी मांगी
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने तंज भरे जवाब के लिए माफी मांगी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने तंज भरे जवाब के लिए माफी मांगी

लेखन गजेंद्र
Oct 27, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने सोशल मीडिया एक्स पर राजनेताओं को दिए तंज भरे जवाब के लिए माफी मांगी है। मंगलवार को CEO कार्यालय ने एक्स पर हिंदी और अंग्रेजी में माफी पोस्ट की, जिसमें कहा गया कि उद्धृत पोस्ट में टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। CEO ने कहा कि अब आगे से कार्यालय का संचार शालीन और औपचारिक होगा।

बयान

CEO ने माफी मांगते हुए क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के CEO ने एक्स पर लिखा, 'इस हैंडल के उद्धृत पोस्ट में टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। पोस्ट में टिप्पणियों से उत्पन्न वास्तविक आक्रोश को अच्छी तरह से नोट किया गया है। हम इससे अचंभित और नाराज लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। अब से हमारा संचार शालीन और औपचारिक होगा।'

बयान

CEO ने सांसद संजय सिंह के बयान पर कसा था तंज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को एक्स पर वकील राजेश यादव का वीडियो साझा कर लिखा चुनाव आयोग का कंप्यूटर जातिवादी है क्या, जो सिर्फ यादव को मार रहा है, आयोग किस पार्टी का एजेंडा चला रहा है।

इस पर CEO ने तंज कसते हुए जवाब दिया, 'भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्जाम भी लगता।'

ADVERTISEMENT

कटाक्ष

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को भी दिया था जवाब

CEO ने केवल सांसद सिंह के बयान पर ही तंज नहीं कसा, बल्कि कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जब ऐसे शब्दों पर आपत्ति की तो CEO कार्यालय ने उस पर भी जवाब दिया।

CEO ने जवाब दिया, 'प्रत्येक मामले में संयत भाषा का प्रयोग करते हुए बिना अनावश्यक टिप्पणी के केवल तथ्यों तक ही अपनी बात सीमित रखने के निर्देश भारत चुनाव आयोग द्वारा दे दिए गए हैं।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

CEO की माफी

ADVERTISEMENT