NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुकी हैं चुनाव
    अगली खबर
    शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुकी हैं चुनाव

    शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुकी हैं चुनाव

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 29, 2020
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कर नई राजनीतिक पारी का आगाज करने जा रही है। इसके लिए वह सोमवार को महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ शिवसेना का दामन थामेंगी।

    इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हारने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर ओछी राजनीति का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

    ऐसे में अब उनके शिवसेना में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का बाजाज गर्म हो गया है।

    शुरुआत

    मार्च 2019 में थामा था कांग्रेस का हाथ

    बता दें कि उर्मिला ने मार्च 2019 में कांग्रेस का हाथ थामा था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर से टिकट दिया था, लेकिन उसमें उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी।

    उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने हराया था। उसके बाद उनकी कांग्रेस पदाधिकारियों से अनबन हो गई और उन्होंने सितंबर में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही उनके दूसरी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

    बयान

    पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर लिया था उर्मिला ने इस्तीफा देने का फैसला

    उर्मिला मातोड़कर ने कहा था कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं पार्टी के स्वार्थों को पूरा करने की अनुमति नहीं देती है। मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की जगह घर की राजनीति अधिक है।

    उन्होंने पार्टी अधिकारियों द्वारा उनके पत्र पर कार्रवाई नहीं करने पर इस्तीफा देने का फैसला किया था। उस पत्र में उन्होंने वरिष्ठ नेता संजय निरुपम के करीबी सहयोगियों पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

    जानकारी

    मीडिया में लीक किया गया था उनका लिखा पत्र

    उर्मिला ने कहा था कि उनके द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को लिखे पत्र को मीडिया में लीक करते उनके साथ बड़ा विश्वासघात किया गया था। इसके बाद भी किसी ने उनसे माफी नहीं मांगी और उनके विरोध को लगातार तूल दिया गया।

    तैयारी

    उर्मिला को विधान परिषद भेजने की तैयारी में है शिवसेना

    बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद का सदस्य बनाने की तैयारी में है।

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास महाविकास अघाड़ी सरकार की तरफ से भेजी गई 12 नामों की सूची में उर्मिला का नाम भी शामिल है। इन नामों को राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद भेजा जाना है। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि उर्मिला जल्द ही शिवसेना में शामिल होंगी।

    नाम

    किस पार्टी ने भेजा किसका नाम?

    बता दें कि शिवसेना, NCP और कांग्रेस का महाविकास अघाड़ी गठबंधन है। राज्यपाल को भेजे गए नामों में NCP ने एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और आनंद शिंदे का नाम भेजा है, जबकि कांग्रेस ने रजनी पाटिल, सचिन सावंत, मुझफ्फर हुसैन और अनिरुद्ध वनकर का नाम भेजा है।

    इसी तरह शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर, चंद्रकांत रघुवंशी, विजय करंजकर और नितीन बानगुडे पाटिल का नाम भेजा था। ऐसे में उर्मिला सोमवार को शिवसेना में शामिल होंगी।

    फिल्मी करियर

    फिल्म 'झाकोला' से की थी अभिनय करियर की शुरुआत

    अब राजनीति में हाथ आजमाने जा रहीं उर्मिला मातोंडकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1980 में मराठी फिल्म 'झाकोला' से बतौर बाल कलाकार की थी।

    वहीं, हिंदी सिनेमा की बात करें तो साल 1981 में आई फिल्म 'कलयुग' उनके फिल्मी करियर की पहली हिन्दी फिल्म थी। आपको बता दें राजनीति में आने से पहले ही उर्मिला ने ये साफ कर दिया था कि वो ग्लैमर के कारण राजनीति का हिस्सा नहीं बनीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    लोकसभा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में फिर 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली
    महाराष्ट्र: मजदूर ने कार पार्किंग में खड़ी कुतिया का मुंह बांधकर किया कुकर्म, पुलिस ने दबोचा मुंबई
    अर्नब गोस्वामी को नहीं मिली राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा जमानत याचिका पर फैसला मुंबई
    महाराष्ट्र में 23 नवंबर से फिर से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक तक के स्कूल उद्धव ठाकरे

    शिवसेना समाचार

    वीडियो: उद्धव ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पड़ी भारी, शिवसेना कार्यकर्ता ने शख्स पर डाली स्याही फेसबुक
    महाराष्ट्र: मंत्रालयों को लेकर एकमत नहीं तीनों पार्टियां, कांग्रेस ने मांगे और मंत्रालय महाराष्ट्र
    क्या पार्टी से नाराज हैं शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन के सूत्रधार संजय राउत? फेसबुक पोस्ट में दिया संकेत महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: जब सत्ता के लिए लड़ रहीं थीं पार्टियां, तब 300 किसानों ने कर ली आत्महत्या महाराष्ट्र

    लोकसभा

    प्रणब मुखर्जी ने की लोकसभा सीटों की संख्या 1,000 करने की वकालत, जनसंख्या को बनाया आधार प्रणब मुखर्जी
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    NRC और डिटेंशन सेंटर पर क्यों झूठ बोल रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी? कर्नाटक
    नागरिकता कानून: विशेषज्ञ ने दी थी धर्मों का जिक्र न करने की सलाह, नहीं मानी सरकार पाकिस्तान समाचार

    कांग्रेस समाचार

    बिहार: 2005 से चुने गए 36% विधायकों और सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज- ADR बिहार
    रेप आरोपी को टिकट देने का विरोध पड़ा महंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को पीटा उत्तर प्रदेश
    राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार राजस्थान
    जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025