Loading...
योगी आदित्यनाथ के '1.27 करोड़ हिंदू मतदाता गायब' वाले दावे पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया
योगी आदित्यनाथ के '1.27 करोड़ हिंदू मतदाता गायब' वाले दावे पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया

योगी आदित्यनाथ के '1.27 करोड़ हिंदू मतदाता गायब' वाले दावे पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया

लेखन गजेंद्र
Nov 17, 2026
07:38 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद राज्य के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता बाहर हो गए हैं। इस बयान के बाद विपक्ष के मचे हंगामे को देखते हुए चुनाव आयोग ने मंगलवार को जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने नवदीप रिनवा ने बताया कि आयोग के पास मतदाताओं के धर्म-जाति का अलग से रिकॉर्ड नहीं होता है।

जवाब

CEO ने क्या कहा?

CEO रिनवा ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे डेटाबेस में धर्म-जाति जैसी कोई दूसरी जानकारी नहीं है। जब हमारे पास ऐसा कोई डेटा नहीं, तो हम कैसे जारी कर सकते हैं? यह एनालिसिस नामुकिन है। प्रदेश में लगभग 2.58 करोड़ लोग अभी मतदाता सूची में नहीं हैं।"

रिनवा ने कहा कि मतदाता सूची में सिर्फ मतदाता का नाम, रिश्ता, उम्र, जन्म तारीख, घर नंबर और लिंग होता है।

दावा

मुख्यमंत्री योगी के दावे पर क्या बोले CEO?

रिनवा ने मुख्यमंत्री योगी के दावे से जुड़े सवाल पर कहा कि कहा कि बाजार में मौजूद कुछ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल वोटर के धर्म के लिए इलेक्टोरल रोल को एनालाइज करने के लिए किया जा सकता है और दावा करने वालों ने शायद उनका इस्तेमाल किया होगा।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल किया था कि मुख्यमंत्री ने आयोग से धर्म के हिसाब से आंकड़े कैसे हासिल किए।

ADVERTISEMENT

मतदाता

उत्तर प्रदेश में 13.58 करोड़ मतदाता

उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर तक 13.58 करोड़ मतदाता हैं, जो SIR के बाद हुए स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) में 18.8 लाख मतदाता जोड़ने के बाद हुई है।

मौजूदा मतदाताओं में से 7.38 करोड़ पुरुष, 6.20 लाख महिलाएं और 4,042 थर्ड जेंडर हैं। करीब 11.83 लाख वोटर 18-19 साल के हैं।

जब SIR के बाद अंतिम सूची आई थी, तब कुल मतदाता 13.39 करोड़ थे। SSR के बाद 18-19 उम्र के मतदाताओं की संख्या 5.8 लाख कम हो गई है।

ADVERTISEMENT