LOADING...
उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों से कहा- जो जाना चाहते हैं जा सकते है
उद्धव ठाकरे ने सांसदों को बैठक में दिया संदेश

उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों से कहा- जो जाना चाहते हैं जा सकते है

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा के बीच शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों की बैठक में एक संदेश दिया है। न्यूज18 के मुताबिक, बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया कि ठाकरे ने सांसदों से साफ कहा है कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। ठाकरे ने शुभकामना देते हुए कहा कि वह किसी को भी जबरन पार्टी में नहीं रोकेंगे।

बयान

2022 की बगावत का जिक्र किया

रिपोर्ट के मुताबिक, ठाकरे ने 2022 में हुई बगावत का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी, लेकिन भी उन्होंने किसी पर भी पार्टी में बने रहने का दबाव नहीं डाला था। उन्होंने सांसदों से कहा, "4 साल पहले पार्टी में एक बड़ा विभाजन हुआ था। 40 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए थे। क्या आपको लगता है कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या हो रहा था?"

दावा

आज मेरा समय नहीं, कल जरूर आएगा- उद्धव

रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव ने यह भी कहा कि जो विधायक और सांसद बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना छोड़ेंगे, उनको बाद में अपने फैसले पर पछतावा जरूर होगा, लेकिन तब तक देर हो चुकी होगी। उन्होंने यह भी कहा, "आज मेरा समय नहीं है, लेकिन कल जरूर आएगा। तब तक हमें धैर्य और दृढ़ता बनाए रखनी होगी।" बता दें कि ठाकरे ने शिवसेना के 9 सांसदों को बैठक में बुलाया था, जिसमें 3 से 4 सांसद बिना बताए गायब थे।

Advertisement

दावा

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावों का खंडन किया

उद्धव ठाकरे के इस बयान का शिवसेना सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी बैठक में मौजूद थे और पार्टी प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। राउत ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने यह नहीं कहा कि जो जाना चाहते हैं उन्हें चले जाना चाहिए, और वह कभी ऐसी बात नहीं कहेंगे।" उन्होंने कहा कि बैठक में आए सांसदों ने अपनी बेटी-मां, भगवान और साईं बाबा की कसम खाई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

संजय राउत का बयान

Advertisement