NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चुनावी नतीजे: बंगाल में ममता की लहर, अन्य राज्यों में क्या स्थिति?
    अगली खबर
    चुनावी नतीजे: बंगाल में ममता की लहर, अन्य राज्यों में क्या स्थिति?

    चुनावी नतीजे: बंगाल में ममता की लहर, अन्य राज्यों में क्या स्थिति?

    लेखन मुकुल तोमर
    May 02, 2021
    01:02 pm

    क्या है खबर?

    चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती नतीजों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) भाजपा से आगे चल रही है।

    केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की तरफ आगे बढ़ रहा है। तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने का अनुमान है और द्रविड़ मुन्नेत्र कजागम (DMK) का गठबंधन सत्ता में आने की तरफ है।

    असम और पुडुचेरी में भाजपा आगे है।

    बंगाल

    बंगाल में ममता की लहर, पार किया 200 का आंकड़ा

    राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल की बात करें तो NDTV के अनुसार यहां सभी 292 सीटों का रुझान आ चुका है।

    इनमें से 204 सीटों पर TMC आगे चल रही है, वहीं भाजपा 85 सीटों पर आगे है। वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का गठबंधन 1 सीट पर आगे चल रहा है।

    नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ दिया है और 1,500 वोटों से आगे चल रही हैं।

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस का गठबंधन आगे

    तमिलनाडु की बात करें तो यहां DMK और कांग्रेस का गठबंधन आगे चल रहा है। राज्य की सभी 234 सीटों का रुझान आ चुका है और इनमें से 132 सीटों पर DMK का गठबंधन आगे है।

    ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजागम (AIADMK) और भाजपा का गठबंधन पीछे है और वह अभी 101 सीटों पर आगे चल रहा है।

    अम्मा मक्कल मुनेत्र कजागम (AMMK) एक सीट पर और कमल हसन की मक्कल निधि मियाम (MNM) एक सीट पर आगे है।

    केरल

    केरल में LDF इतिहास बनाने की ओर

    केरल की बात करें तो यहां सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन LDF 140 में से 87 सीटों पर आगे चल रहा है और दूसरी बार सत्ता में आने के मुहाने पर है।

    कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 48 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा मात्र तीन सीटों पर आगे है।

    अगर यहां LDF जीतती है तो हालिया इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगा।

    अन्य राज्य

    असम और पुडुचेरी में भाजपा का गठबंधन आगे

    असम की सभी 126 सीटों का रुझान आ चुका है। इनमें से 81 सीटों पर भाजपा का गठबंधन आगे चल रहा है और सत्ता में दोबारा वापसी की तरफ है। कांग्रेस का गठबंधन 45 सीटों पर आगे चल रहा है।

    पुडुचेरी की बात करें तो यहां 17 सीटों का रुझान आ चुका है और भाजपा का गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस का गठबंधन मात्र छह सीटों पर आगे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुदुचेरी
    पश्चिम बंगाल चुनाव
    विधानसभा चुनाव
    तमिलनाडु चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    पुदुचेरी

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत राहुल गांधी
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी किरण बेदी
    पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया? किरण बेदी

    पश्चिम बंगाल चुनाव

    पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग इसी हफ्ते जारी कर सकता है चुनाव की तारीखें- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    भाजपा ने चुनाव आयोग से की पश्चिम बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल में छह-सात चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी, कहा- दीदी को अकेला नहीं छोड़ सकता तृणमूल कांग्रेस

    विधानसभा चुनाव

    पश्चिम बंगाल: भाजपा ने जारी की 148 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मुकुल रॉय को मिला टिकट पश्चिम बंगाल
    चुनाव आयोग ने मतदान से 72 घंटे पहले प्रचार के लिए बाइक रैली पर लगाई रोक पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, मिथुन चक्रवर्ती को नहीं मिला टिकट पश्चिम बंगाल
    तमिलनाडु चुनाव: उम्मीदवार ने किया हेलीकॉप्टर, एक करोड़ रुपये और चांद की यात्रा कराने का वादा तमिलनाडु

    तमिलनाडु चुनाव

    तमिलनाडु में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने माफ किया 12,000 करोड़ का कृषि ऋण तमिलनाडु
    चुनाव तारीखों के ऐलान से चंद घंटे पहले बंगाल और तमिलनाडु सरकारों ने कीं लोकलुभावन घोषणाएं पुदुचेरी
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा कांग्रेस समाचार
    पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग समाप्त, असम में पड़े रिकॉर्ड 82 प्रतिशत वोट केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025