LOADING...
TMC में बगावत, 20 सांसदों ने NDA में जाने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा
TMC में बगावत, 20 सांसदों ने NDA में जाने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा

TMC में बगावत, 20 सांसदों ने NDA में जाने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा

लेखन गजेंद्र
Jun 08, 2026
03:27 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी बगावत हो गई है। पार्टी के कम से कम 20 सांसदों ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की इच्छा जताई है। न्यूज18 के मुताबिक, TMC के इस गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार को बनाया जाएगा, जिन्होंने हाल में पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दिया है।

बगावत

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर जुटे सभी सांसद

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय ममता बनर्जी INDIA गठबंधन की बैठक में भाग ले रही थीं, तभी राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे के साथ करीब 20 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर जमा हुए थे। इस दौरान बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। बांगी सांसदों में शामिल प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार, जगदीश चंद्र बसुनिया, अरूप चक्रवर्ती, कालीपाड़ा सोरेन और असित मल बैठक में उपस्थित थे। बाद में बापी हलदर भी बैठक में शामिल हो गए।

इस्तीफा

रे ने सुबह छोड़ा है राज्यसभा पद

रे ने सोमवार सुबह राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और TMC पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने पत्र में लिखा, "बंगाल की जनता ने 15 साल सत्ता में रहने के बाद TMC को कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित शासन में विफलताओं के कारण नकार दिया है।" रे ने बंगाल चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया और कहा कि वे जनता के फैसले को स्वीकार कर रहे हैं।

Advertisement