ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद सुखेंदु शेखर रे ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
क्या है खबर?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब बंगाल की प्रमुख पार्टी राजनीतिक संकट से जूझ रही है। सोमवार को विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए ममता दिल्ली में हैं।
इस्तीफा
इस्तीफे में TMC को कोसा
रे ने अपने इस्तीफे में कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल सत्ता में रहने के बाद TMC को कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित शासन में विफलताओं के कारण नकार दिया है।" रे ने बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया और कहा कि वे TMC और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा देकर जनता के फैसले को स्वीकार कर रहे हैं।
बयान
आरजी कर मामले में दिया बयान
रे ने आरजी कर अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या मामले में कहा, "मैंने पुलिस आयुक्त और आरजी कार के प्रिंसिपल से हिरासत में पूछताछ की मांग की थी। मुझे अब भी विश्वास है कि सबूतों से छेड़छाड़ में उनकी मुख्य भूमिका थी।" उन्होंने कहा, "मुझे तभी समझ आ गया था कि TMC जल्द ही ढह जाएगी। TMC जनता से अपना जुड़ाव खो चुकी है।" बता दें कि आरजी आंदोलन के दौरान रॉय का पार्टी से विरोध हुआ था।
जानकारी
3 बार जा चुके हैं राज्यसभा
रे य पहली बार 2011 में राज्यसभा सदस्य बने थे। TMC ने उन्हें लगातार 3 बार उच्च सदन के लिए मनोनीत किया था। रे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में भी ममता बनर्जी के साथ थे और सुप्रीम कोर्ट गए थे।