Page Loader
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: चंद्रायन गुट्टा सीट पर अकबरुद्दीन ओवैसी की एकतरफा जीत 
चंद्रायन गुट्टा सीट पर अकबरुद्दीन ओवैसी की एकतरफा जीत

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: चंद्रायन गुट्टा सीट पर अकबरुद्दीन ओवैसी की एकतरफा जीत 

लेखन गजेंद्र
Dec 03, 2023
06:47 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में हैदराबाद जिले की चंद्रायन गुट्टा विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अकबरुद्दीन ओवैसी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने 68,258 वोटों से भाजपा के कोवडी महेंदर को हराया। ओवैसी को 83, 741, जबकि महेंदर को 15,483 वोट मिले। तीसरे नंबर पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सीताराम रेड्डी रहे, जिन्हें 15,458 वोट मिले। बता दें कि अकबरूद्दीन असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं।

परिणाम

लगातार छठवीं बार जीते अकबरुद्दीन

तेलंगाना के चंद्रायन गुट्टा विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रह चुके अकबरुद्दीन ओवैसी ने छठवीं बार यहां से जीत दर्ज की है। वे वर्ष 1999, 2004, 2009, 2014 और 2018 में भी चंद्रायन गुट्टा सीट से विधायक रह चुके है। बता दें कि अकबरुद्दीन ने 2018 के चुनाव में स्वास्थ्य कारणों से संभावना जताई थी कि वह इसके बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, इस बार वह फिर मैदान में उतरे।

चुनाव

2018 में AIMIM ने जीती थी 7 सीटें

तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और 10 साल से सत्ता पर काबिज BRS को हरा दिया है। राज्य की 119 सीटों में से लगभग 64 पर कांग्रेस जीत रही है। इसकी विपरीत BRS महज 39 सीटों पर जीत रही है। भाजपा के खाते में भी 8 सीटें आई हैं, वहीं AIMIM मात्र 7 सीटें जीती है। BRS ने हार स्वीकार कर कांग्रेस को जीत की बधाई दी है।