NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / तेजस्वी यादव ने दी नीतीश सरकार को चुनौती, कहा- दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए
    राजनीति

    तेजस्वी यादव ने दी नीतीश सरकार को चुनौती, कहा- दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए

    तेजस्वी यादव ने दी नीतीश सरकार को चुनौती, कहा- दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए
    लेखन भारत शर्मा
    Dec 06, 2020, 02:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तेजस्वी यादव ने दी नीतीश सरकार को चुनौती, कहा- दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए

    केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बिहार का विपक्ष भी आ गया है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नेताओं के साथ पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन भी किया था। इसको लेकर सरकार ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ महामारी के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया। इस पर बिफरे तेजस्वी यादव ने सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दे दी।

    महागठबंधन के नेताओं ने बिना अनुमति किया था विरोध प्रदर्शन

    बिहार के महागठबंधन के नेताओं ने किसानों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान पर गत शनिवार को प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद भी तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इसको लेकर प्रशासन ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता मदन मोहन झा सहित 18 प्रमुख नेताओं के खिलाफ IPC की धारा 188, 145, 269, 279 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

    अन्नदाता की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं- तेजस्वी

    प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा था कि धनदाता और अन्नदाता की लड़ाई में हम अन्नदाता के साथ हैं। क्या किसानों के समर्थन में आवाज उठाना, नए कानूनों में अनिवार्य रूप से MSP की मांग करना अपराध है? अगर है तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे? उन्होंने यह भी कहा था कि जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करने वाले किसान के भले की नहीं सोच सकता है, वह कभी भी इंसान और इंसानियत में यकीन नहीं कर सकता है।

    तेजस्वी यादव ने सरकार को दी गिरफ्तार करने की चुनौती

    प्रशासन द्वारा मामला दर्ज किए जाने से बिफरे तेजस्वी यादव ने रविवार को ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार के बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूंगा। किसानों के लिए FIR क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए।'

    भाजपा पदाधिकारी खुद उड़ा रहे महामारी के नियमों की धज्जियां

    इससे पहले शनिवार को RJD ने भी भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक की एक फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा पदाधिकारियों पर महामारी के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया था। RJD ने लिखा था, 'नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किसानों के लिए लड़ते है तो BJP-JDU की निक्कमी सरकार कोरोना का बहाना बनाकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं देती। इसमें देखिए BJP प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बेशर्मी से खुद सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे है।'

    तेजस्वी यादव ने किया किसानों की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन

    कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 8 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसको लेकर जेजस्वी यादव ने हड़ताल का समर्थन किया है और राज्य में इसे सफल बनाने का पूरा प्रयास करने की बात कही है। इतना ही उन्होंने प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर देश भर में किसानों के हित की किसी भी कीमत पर रक्षा करने की शपथ भी ली थी। ऐसे में विपक्ष सरकार पर दबाव बनाता दिख रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    किसान आंदोलन
    तेजस्वी यादव

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार

    बिहार

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण भारत जोड़ो यात्रा
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब
    बिहार: जहरीली शराब पीने से सिवान में 3 की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती शराबबंदी
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत क्राइम समाचार

    नीतीश कुमार

    बिहार: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के लिए बक्सर में रोकी गईं ट्रेनें, भाजपा ने घेरा बिहार
    शरद यादव: मंडल आयोग लागू कराने से लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक, ऐसा रहा सफर बिहार की राजनीति
    बिहार: जातिगत जनगणना आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने कही केवल जातियों को सूचीबद्ध करने की बात बिहार
    बिहार में निकाली जा रहीं 3 राजनीतिक यात्राएं, जानें क्या है इनकी अहमियत बिहार की राजनीति

    किसान आंदोलन

    बिहार: पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर किसानों पर बरसाईं लाठियां बिहार
    महाराष्ट्र: सरकार ने नहीं दिया जमीन पर कब्जा, किसान का खुद को जमीन में दबाकर विरोध महाराष्ट्र
    दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे 50,000 किसान, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी किसान
    कृषि आंदोलन को हुए 2 साल, मांगे पूरी न होने के विरोध में मार्च करेंगे किसान कृषि कानून

    तेजस्वी यादव

    बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत नीतीश कुमार
    हरियाणा: INLD की रैली में एकजुट हुए विपक्ष के कई नेता, भाजपा को दी चुनौती हरियाणा
    तेजस्वी यादव की जमानत खारिज कराने अदालत पहुंची CBI, अधिकारियों को धमकी देने का आरोप बिहार
    क्या 2024 में नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगे नीतीश कुमार? JDU के पोस्टर्स से मिला संकेत नरेंद्र मोदी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023