Loading...
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली, मामला बंद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली, मामला बंद

लेखन गजेंद्र
Aug 07, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को चेन्नई के पास चेंगलपट्टू स्थित एक पारिवारिक कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले लीहै। संगीता लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं थी और उन्होंने पुष्टि की कि वह तलाक के मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं हैं। कोर्ट ने उनकी बात मानकर याचिका वापस लेने की उनकी अपील स्वीकार कर ली और मामले को वापस लिया हुआ मानकर निपटा दिया।

सुनवाई

विजय ने नहीं जताई याचिका वापस लेने पर आपत्ति

संगीता ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया था। इसके बाद कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके बयान को दर्ज किया।

कोर्ट ने संगीता को याचिका वापस लेने की अनुमति दी और भविष्य में नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता भी प्रदान की।

विजय भी तमिलनाडु विधानसभा सत्र के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट में विजय की ओर से पेश वकील ने याचिका वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

याचिका

संगीता ने फरवरी में दायर की थी याचिका

संगीता ने फरवरी में तलाक की याचिका दायर की थी। उनका आरोप था कि विजय का एक महिला अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध है, जिसका पता उन्हें 2021 में चला।

विजय ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह संबंध समाप्त कर देंगे, लेकिन उन्होंने जारी रखा। आरोप है कि विजय ने संगीता को अपने सामाजिक और पेशेवर जीवन से अलग कर दिया।

आरोप था कि अवैध संबंधों से जुड़ी पोस्टों के कारण उन्हें और उनके दोनों बच्चों को अपमान सहना पड़ा।

ADVERTISEMENT