Loading...
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 75,000 रुपये तक के कृषि कर्ज को पूरी तरह माफ किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 75,000 रुपये तक के कृषि कर्ज को पूरी तरह माफ किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 75,000 रुपये तक के कृषि कर्ज को पूरी तरह माफ किया

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 75,000 रुपये तक के कृषि कर्ज को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 75,000 रुपये से एक लाख रुपये तक के कर्ज पर भी 75,000 रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। यह घोषणा तब हुई है, जब विजय ने मुख्यमंत्री बनने के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर लिया है।

तमिलनाडु

विधानसभा में की घोषणा

मुख्यमंत्री विजय ने राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार ने मई में सत्ता संभालने के 15 दिनों के भीतर ही 50,000 रुपये तक के कृषि कर्ज माफ कर दिए थे।

उन्होंने कहा कि इसे विस्तारित करते हुए 75,000 रुपये तक के कर्ज के लिए पूर्ण माफी और 75,000 रुपये से अधिक के कर्ज के लिए 35,000 रुपये की माफी का प्रावधान किया गया।

उन्होंने कहा कि कृषि राज्य की रीढ़ है, जो कृषि समर्थन पर निर्भर है।

घोषणा

राज्य के 14.44 लाख किसानों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि घोषणा से 14.44 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय बाधाओं के बावजूद, सरकार किसानों को 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करेगी, जिससे 1.38 लाख किसानों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए कहा कि 7 अगस्त, 2026 को कृषि संघों के साथ परामर्श के बाद, सरकार ने वित्तीय बाधाओं और भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के बावजूद यह निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENT