Loading...
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, प्रणब मुखर्जी ने उनको मोदी के साथ जाने की सलाह दी
सुवेंदु अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को लेकर बड़ा खुलासा किया

सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, प्रणब मुखर्जी ने उनको मोदी के साथ जाने की सलाह दी

लेखन गजेंद्र
Nov 25, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा ने शामिल होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में द इकोनॉमिक टाइम्स बंगाल एसेंड्स समिट में कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनको TMC छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जाने की सलाह दी थी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में दिवंगत दिग्गज कांग्रेस नेता के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि वह उनको सच्चे सलाहकार थे।

बयान

क्या बोले अधिकारी?

अधिकारी ने समिट में कहा, "मेरे असली सलाहकार बाद में प्रणब मुखर्जी थे। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद मैं रायसाना हिल गई थी। प्रणब जी ने मुझसे कहा था कि सोचो कि तुम क्या करना चाहते हो, अगर तुम कर्मचारी बने रहना चाहते हो, तो यहीं रहो। अगर तुम अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हो, तो मोदी जी के साथ रहो।"

अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी ने TMC को बुआ-भतीजे की पार्टी बताई, जो एक कंपनी की तरह है।

बयान

मैं कर्मचारी नहीं रहना चाहता था- अधिकारी

TMC छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए अधिकारी ने कहा, "मैं भी वहां था, लेकिन मैं वहां कर्मचारी नहीं रहना चाहता था, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी।"

अधिकारी ने कहा, "वह मेरे अभिभावक, मेरे सलाहकार थे। राजनीति के अलावा, हर भारतीय प्रणब मुखर्जी का सम्मान करता है।"

उन्होंने कहा कि वह प्रणब मुखर्जी के बारे में अधिक कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं हैं और इस पर विवाद हो सकता है।

ADVERTISEMENT

चयन

2020 में भाजपा में शामिल हुए थे अधिकारी

अधिकारी 1998 में TMC में शामिल हुए और बुद्धदेव भट्टाचार्य की लेफ्ट सरकार के खिलाफ नंदीग्राम में जमीन अधिग्रहण आंदोलन का नेतृत्व करके मशहूर हुए।

उन्होंने 2009 और 2014 में तमलुक लोकसभा सीट जीती। वह 2016 में विधानसभा चुनाव में उतरे और नंदीग्राम सीट जीतने के बाद ममता बनर्जी सरकार में मंत्री बने।

अभिषेक बनर्जी के कारण उन्होंने नवंबर 2020 में राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और दिसंबर 2020 को अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

ADVERTISEMENT