Loading...
सुप्रिया सुले ने NCP विलय की अटकलों को किया खारिज, NDA में जाने से भी इनकार
सुप्रिया सुले ने NCP विलय की अटकलों को किया खारिज

सुप्रिया सुले ने NCP विलय की अटकलों को किया खारिज, NDA में जाने से भी इनकार

Nov 14, 2026
12:56 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों के एक साथ आने की चर्चाओं पर शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया और राजनीतिक गलियारों से अपील की कि व्यक्तिगत पारिवारिक रिश्तों को राजनीति के साथ न जोड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की किसी भी तरह की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया।

बयान

विलय की चर्चाओं पर क्या बोलीं सुले?

सुले ने विलय की अटकलों पर कहा, "मैं हाथ जोड़कर स्पष्ट कर रही हूं कि मैं इस मुद्दे से थक चुकी हूं। मेरे भाई अजित पवार के साथ गठबंधन की चर्चा थी और एक तारीख भी तय कर ली गई थी, लेकिन मेरे भाई के निधन के बाद हमने अपनी तरफ से इस मुद्दे पर पूर्ण विराम लगा दिया है। आज के बाद मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलूंगी। कृपया निजी रिश्तों को राजनीति के साथ न मिलाएं।"

प्रतिक्रिया

अजित पवार गुट के नेताओं और प्रफुल्ल पटेल के रिश्तों पर बयान

सुले ने सुनील तटकरे, छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी ने उनके पिता शरद पवार के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा, "मेरे संस्कार मुझे उनके बारे में कुछ भी नकारात्मक बोलने की इजाजत नहीं देते। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन परिवार हमेशा साथ रहता है। सुप्रिया सुले को अजित पवार गुट की ओर से गठबंधन के संबंध में कोई फोन कॉल, मैसेज, ईमेल या व्हाट्सऐप संदेश नहीं मिला है।"

ADVERTISEMENT

सफाई

पटेल से मुलाकात की खबरों पर सफाई

प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की खबरों पर सुले ने कहा कि उनके परिवार के पटेल से 60 साल पुराने संबंध हैं और वे दोनों संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में एक साथ काम करते हैं।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयानों पर सुले ने कहा, "संजय राउत एक वरिष्ठ नेता और बड़े भाई हैं। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। अगर उन्हें कुछ महसूस हुआ है, तो उन्हें निश्चित रूप से इस पर लिखने का हक है।"

ADVERTISEMENT

रुख

परिसीमन और महिला आरक्षण पर रुख

सुले ने परिसीमन प्रस्ताव पर कहा कि सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक संसदीय सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर उन्हें जानकारी दी थी। उनकी पार्टी ने इस प्रस्ताव और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाया था।

उन्होंने याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की भी कई मौकों पर सराहना की थी और पहलगाम घटना के समय शरद पवार ने सरकार को पूरा समर्थन दिया था।

ADVERTISEMENT