सुप्रीम कोर्ट ने गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
क्या है खबर?
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक गर्भवती महिला की याचिका पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 12 अक्टूबर को विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान जब वह रिपोर्टिंग कर रही थीं, तब राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था। सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ ने याचिका पर गांधी को औपचारिक नोटिस जारी किया है।
नोटिस
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने उठाया मामला
मामले को भाजपा नेता गौरव भाटिया ने उठाया है। उन्होंने शक जताया कि मामले में नोटिस जारी नहीं किया गया है, जिसके बाद CJI ने कहा कि सभी मामलों में नोटिस जारी किया जा चुका है।
इसके बाद 26 अक्टूबर को जब यह मामला सुनवाई में नहीं आया तो भाटिया ने पीठ के सामने मुद्दा उठाया। इसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
याचिका में कांग्रेस नेता राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
घटना
क्या है मामला?
पत्रकार ऋचा पराशर ने आरोप लगाया कि जब 12 अक्टूबर को वह मार्च कवर करने की कोशिश कर रही थीं, तो राहुल ने उन्हें पकड़कर खींचा, जिसके बाद उनके सिक्योरिटी वालों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गईं।
उन्होंने बताया कि घटना के समय वह 11 हफ्ते 3 दिन की गर्भवती थीं। घटना के बाद उनका फोन टूट गया और उनको पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांग्रेस पार्टी ने उनके दावे को गलत बताया है।