NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नागरिकता कानून: सपा का प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान, भाजपा ने साधा निशाना
    राजनीति

    नागरिकता कानून: सपा का प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान, भाजपा ने साधा निशाना

    नागरिकता कानून: सपा का प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान, भाजपा ने साधा निशाना
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 04, 2020, 11:57 am 1 मिनट में पढ़ें
    नागरिकता कानून: सपा का प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान, भाजपा ने साधा निशाना

    समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि अगर वो सरकार में आती है तो नागरिकता कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को पेंशन देगी। इस घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि दंगाई और असामाजिक तत्वों का सम्मान करना समाजवादी पार्टी के DNA में है। बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    सपा ने की थी यह घोषणा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में मारे गए और जेल जाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा भी देगी। एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा, "अगर केंद्र और राज्य में सपा सरकार बनती है तो प्रदर्शनकारियों को मुआवजा दिया जाएगा क्योंकि उन्होंने लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए संघर्ष किया था।"

    सपा सबकी रक्षा करेगी- चौधरी

    सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने मीडियाकर्मियों से कहा, "जो हमारी शरण में आ गया वो हमारी शरण में है। हम सबकी रक्षा करने वाले लोग हैं।" उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी लोगों की रक्षा करेगी।

    किस बात को लेकर छिड़ी है शब्दों की जंग?

    दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को समझने के लिए सपा नेता अखिलेश यादव को एक महीने तक पाकिस्तान में रहना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। जब भी कोई सवाल करता है तो उनसे पाकिस्तान जाने को कह दिया जाता है।

    सपा के ऐलान पर भाजपा का पलटवार

    सपा के इस ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि दंगाई और असामाजिक तत्वों को सम्मानित करना सपा के DNA में हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने (सपा) पहले भी आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए थे। इसे रोकने के लिए अदालत को इसमें दखल देना पड़ा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा नेता बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को नागरिकों के हक देने की बात कर रहे हैं।"

    शर्मा ने साधा अखिलेश पर निशाना

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि वो नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) का फॉर्म नहीं भरेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि शायद अखिलेश को यह नहीं पता कि NPR सभी विकास योजनाओं का आधार है।

    सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कर रही योगी सरकार

    एक तरफ सपा प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार प्रदर्शनों को दौरान तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों को वसूली के नोटिस भेज रही है। अभी तक इस सिलसिले में सैंकड़ों लोगों को ऐसे नोटिस भेजे जा चुके हैं। अपनी इस कार्रवाई के लिए सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला दिया है। इस आदेश के बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारतीय जनता पार्टी
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    विधानसभा

    भारतीय जनता पार्टी

    अलविदा 2019: पर्रिकर और जेटली समेत इन नेताओं ने इस साल छोड़ा हमारा साथ ट्विटर
    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार
    स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरने पर बैठे भाजपा विधायक समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में नहीं बनेगा NRC के लिए कोई भी डिटेंशन सेंटर महाराष्ट्र
    नागरिकता (संशोधन) बिल राज्यसभा से भी पारित, कानून बनने के लिए एक कदम और बाकी नरेंद्र मोदी
    योगी आदित्यनाथ का असली नाम 'अजय सिंह बिष्ट' लेने के लिए सपा प्रवक्ता पर केस दर्ज योगी आदित्यनाथ
    हैदराबाद डॉक्टर रेप-हत्या केस: संसद में उठा मामला, जया बच्चन बोलीं- आरोपियों की हो लिंचिंग तेलंगाना

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: पुलिस ने छह साल पहले दुनिया छोड़ चुके व्यक्ति के खिलाफ की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस
    क्या है PFI संगठन और क्यों उठ रही है इस पर बैन लगाने की आवाज? नागरिकता कानून
    प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली पर क्या हैं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस? योगी आदित्यनाथ
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद के लिए अयोध्या में चिन्हित की गईं पांच जगहें सुप्रीम कोर्ट

    विधानसभा

    केरल विधानसभा ने किया नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित, जमकर बरसे मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पश्चिम बंगाल
    जानें कौन हैं हेमंत सोरेन जो बन सकते हैं झारखंड के अगले मुख्यमंत्री झारखंड
    आंध्र प्रदेश विधानसभा में दिशा बिल पास, 21 दिनों में बलात्कारियों को फांसी देने का प्रावधान आंध्र प्रदेश
    भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बिहार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023